Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

Faridabad Murder: फरीदाबाद में बेटे ने की पिता की हत्या, मां-बेटे ने शव ठिकाने लगाया

Faridabad Murder: फरीदाबाद में बेटे ने की पिता की हत्या, मां-बेटे ने शव ठिकाने लगाया

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद के थाना बीपीटीपी क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। टेरा लवीनियम सोसाइटी, सेक्टर-75 में रहने वाले हरबीर की उसके ही बेटे साहिल ने पीट-पीटकर हत्या कर दी और मां संगीता के साथ मिलकर शव को ठिकाने लगा दिया। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब मृतक के भाई कुलबीर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

कुलबीर ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका भाई हरबीर अपनी पत्नी, बेटे और साली द्वारा परेशान किया जाता था। आए दिन उसके साथ मारपीट की जाती थी, जिसके चलते वह अलग होकर सेक्टर-7 में रहने लगा था। 11 जुलाई से हरबीर का फोन बंद था, जिससे परिवार को शक हुआ। 14 जुलाई को उसकी पत्नी और बेटा गांव अजरौंदा पहुंचे और बताया कि हरबीर विदेश घूमने गया है। 27 जुलाई को जब परिजनों ने दोबारा पूछताछ की तो दोनों टालमटोल कर फोन बंद करके चले गए। इसके बाद मामला थाना बीपीटीपी में दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए संगीता और साहिल को गिरफ्तार कर लिया और थाना सूरजकुंड क्षेत्र से शव बरामद किया। पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि 11 जुलाई की रात साहिल घर लौटा तो उसके पिता हरबीर ने गेट खोलने से मना कर दिया। इस पर साहिल साइड से घर के अंदर घुसा और अपने पिता के साथ मारपीट की। हमले में गंभीर चोट लगने से हरबीर की मौत हो गई।

जब संगीता घर लौटी तो उसने अपने पति को मृत पाया। इसके बाद मां-बेटे ने शव को उठाकर सूरजकुंड रोड पर सिद्धार्थ आश्रम के पास पुलिया के नीचे फेंक दिया। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अब मामले में आगे की जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें