Noida Convocation: GEN-Z सबसे लेटेस्ट और बेस्ट पीढ़ी- Rajnath Singh

Noida Convocation: GEN-Z सबसे लेटेस्ट और बेस्ट पीढ़ी- Rajnath Singh
नोएडा में आयोजित दीक्षांत समारोह में रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने छात्रों को संबोधित करते हुए GEN-Z को देश का भविष्य बताया। वे ग्रेटर नोएडा स्थित Noida International University के कार्यक्रम में शामिल हुए।
दीक्षांत समारोह के दौरान 20 पीएचडी समेत 200 से ज्यादा छात्रों को डिग्री देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर रक्षा मंत्री ने छात्रों को जीवन में लक्ष्य तय करने और जिम्मेदारियों को निभाने का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि “मैं BABY BOOMER हूं और आप GEN-Z हैं, आपकी पीढ़ी लेटेस्ट और बेस्ट है।” उन्होंने यह भी कहा कि GEN-Z को लेकर कई गलत धारणाएं हैं, जबकि यह पीढ़ी सहयोग, नवाचार और जवाबदेही में विश्वास रखती है।
रक्षा मंत्री ने कहा कि जब इस पीढ़ी की ऊर्जा और अनुभव का मेल होगा, तो देश के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने अंदर की क्षमता को पहचानें, ठीक वैसे ही जैसे भगवान हनुमान को उनकी शक्ति का अहसास कराया गया था।
उन्होंने B. R. Ambedkar के जीवन का उदाहरण देते हुए कहा कि शिक्षा और संघर्ष से किसी भी बाधा को पार किया जा सकता है। छात्रों को बाबा साहेब के जीवन से सीख लेने की सलाह दी।
अपने संबोधन में Rajnath Singh ने मेंटल हेल्थ के महत्व पर भी जोर दिया और कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ मानसिक संतुलन बनाए रखना भी जरूरी है।
उन्होंने अपने शिक्षक जीवन का जिक्र करते हुए छात्रों से संवाद भी किया और बताया कि जैसे गणित में हम कुछ मान्यताओं के आधार पर आगे बढ़ते हैं, वैसे ही जीवन में भी विश्वास और आस्था का महत्व होता है।
रक्षा मंत्री ने अंत में छात्रों से कहा कि अब डिग्री के साथ उनकी जिम्मेदारी भी बढ़ गई है और उन्हें देश को आगे ले जाने में अपनी भूमिका निभानी होगी।





