Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ‘आयरन कल्चर जिम’ का भव्य शुभारंभ

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ‘आयरन कल्चर जिम’ का भव्य शुभारंभ

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर–16बी में स्थित आयरन कल्चर जिम का भव्य उद्घाटन हर्षोल्लास के साथ किया गया। मुख्य अतिथि डी.पी. यादव (पूर्व सांसद), एम.एस. बिट्टा (अध्यक्ष, ऑल इंडिया एंटी टेररिस्ट फ्रंट) और नरेश कुच्छल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर जिम का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम में फिटनेस इन्फ्लुएंसर नीतेश सोनी, राहुल फिटनेस, अमित पंघाल और उमंग काबी सहित अन्य विशेषज्ञों ने भाग लिया और व्यस्त जीवनशैली में फिटनेस के महत्व पर प्रकाश डाला। नरेश कुच्छल ने युवाओं से आह्वान किया कि वे मोबाइल से दूरी बनाकर अपनी सेहत पर ध्यान दें, नियमित व्यायाम करें और आयरन कल्चर जिम से जुड़कर स्वयं को स्वस्थ एवं ऊर्जावान बनाएं।

उद्घाटन समारोह में प्रदीप राव, कुलदीप सिंह यादव, अंकित कौशिक, ओमपाल शर्मा सहित स्थानीय नागरिक और युवा उपस्थित रहे। सभी ने जिम की आधुनिक सुविधाओं की सराहना की और इसे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात बताया।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img