Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Chandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ीGreater Noida Abadi Plot: सिरसा और डाढ़ा के 127 किसानों को दिवाली पर मिला छह फीसदी आबादी भूखंड का तोहफा

Friends Colony Industrial Area: फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया के शताब्दी वर्ष 2025–2026 की उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न

Friends Colony Industrial Area:

Friends Colony Industrial Area: फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया के शताब्दी वर्ष 2025–2026 की उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न

रिपोर्ट: रवि डालमिया

फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया के 100 वर्ष (शताब्दी वर्ष 2025–2026) के उपलक्ष्य में आज एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता माननीय जिलाधिकारी (DM) शाहदरा श्री शैलेन्द्र सिंह परिहार ने की। बैठक में माननीय विधायक शाहदरा श्री संजय गोयल, माननीय पार्षद झिलमिल वार्ड श्री पंकज लूथरा, ADM शाहदरा श्री राजीव रंजन, SDM सीमापुरी सुश्री पूनम सहित दिल्ली पुलिस, ट्रैफिक, PWD, MCD, DSIIDC, BSES, DPCC, Labour तथा Industry विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में शताब्दी समारोह की तैयारियों, व्यवस्थाओं और विभागीय समन्वय पर व्यापक चर्चा की गई। माननीय DM ने कहा कि फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया का 100 वर्ष पूर्ण होना क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है और इसे भव्य तथा सुव्यवस्थित तरीके से मनाने के लिए जिला प्रशासन पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि 28 दिसंबर से पहले इंडस्ट्रियल एरिया की सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा और कार्यक्रम में किसी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी।

DM श्री शैलेन्द्र सिंह परिहार ने उद्यमियों को संबोधित करते हुए कहा—
“मैं फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया सहित पूरे शाहदरा जिला के हर उद्यमी और व्यापारी को Single Window System प्रदान करूँगा, जिससे किसी भी विभाग में भटकने की आवश्यकता न पड़े और सभी कार्य तेज़ी, सरलता और पारदर्शिता से पूरे हों।”
उन्होंने यह भी घोषणा की कि इंडस्ट्रियल एरिया के मुख्य उत्पाद “Wire & Cable” को शाहदरा के ODOP (One District One Product) में शामिल करने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी, जिससे उद्योग को राष्ट्रीय पहचान और सरकारी सहयोग प्राप्त होगा।

माननीय विधायक श्री संजय गोयल ने कहा—
“फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया का 100 वर्ष पूर्ण होना दिल्ली की औद्योगिक यात्रा का स्वर्ण अध्याय है। यह उत्सव सिर्फ फ्रेंड्स कॉलोनी का नहीं बल्कि पूरे पूर्वी दिल्ली का गौरव है। हम इसे दिल्ली का सबसे बड़ा औद्योगिक उत्सव बनाने के लिए हर स्तर पर समन्वय और सहयोग सुनिश्चित करेंगे।”
उन्होंने यह भी कहा कि व्यवस्थाओं की व्यक्तिगत निगरानी की जाएगी और किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी।

पार्षद श्री पंकज लूथरा ने कहा—
“100 वर्ष का यह गौरव हमारे क्षेत्र की मेहनत, उद्योग और प्रगतिशील सोच का प्रमाण है। सड़क, सफाई, स्ट्रीट लाइट, सुरक्षा, पार्किंग और सौंदर्यीकरण जैसे सभी प्रबंधों की मैं स्वयं निगरानी करूँगा और हर कदम पर एसोसिएशन व उद्यमियों के साथ खड़ा रहूँगा।”

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 13 दिसंबर को फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में एक विशाल ‘सफाई एवं सौंदर्यीकरण अभियान’ चलाया जाएगा, जिसमें DM, MLA, पार्षद, ADM, SDM सीमापुरी, विभागीय अधिकारी और सभी उद्यमी संयुक्त रूप से हिस्सा लेंगे।

अंत में यह भी घोषणा की गई कि फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया की 100 वर्षों की गौरवशाली विरासत को राष्ट्रीय सम्मान दिलाने हेतु “स्मारक सिक्का (Commemorative Coin)” और “स्मारक डाक टिकट (Postal Stamp)” जारी करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।

एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ. अनिल गुप्ता, प्रधान हरीश गर्ग और महासचिव विनीत जैन ने कहा—
“यह अवसर उद्योग, श्रम और सामाजिक योगदान की 100 वर्ष लंबी यात्रा का प्रतीक है। प्रशासन की इस पहल से न केवल क्षेत्र की समस्याओं का तेज़ समाधान संभव होगा बल्कि आने वाले वर्षों में यह क्षेत्र नई औद्योगिक ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।”

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें