Noida car fire: नोएडा के अजनारा होम्स के पास खड़ी कार में लगी भीषण आग, बिजली के तार गिरने से हादसा, 30 मिनट में पाया गया काबू

Noida car fire: नोएडा के अजनारा होम्स के पास खड़ी कार में लगी भीषण आग, बिजली के तार गिरने से हादसा, 30 मिनट में पाया गया काबू

नोएडा के सेक्टर 121 गड़ी चौखंडी स्थित अजनारा होम्स के पास देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सड़क किनारे खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। यह घटना रविवार देर रात करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, कार बिजली के खंभे के ठीक नीचे खड़ी थी, तभी अचानक विद्युत वायरिंग टूटकर नीचे गिर गई, जिससे चिंगारी निकली और आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और वह पूरी तरह जलकर राख हो गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही बिजली सप्लाई बंद कर दी गई, ताकि स्थिति को नियंत्रित किया जा सके और कोई बड़ा हादसा न हो। इसके बाद फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

आग इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि आग अन्य वाहनों तक नहीं फैली और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

सीएफओ प्रदीप चौबे ने बताया कि आग सेक्टर 121 गड़ी चौखंडी के पास अजनारा होम्स क्षेत्र में एक होंडा अमेज कार में लगी थी, जिसका नंबर DL1CZ6914 है। यह पेट्रोल और CNG मॉडल (2018) की कार थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बिजली के खंभे से गिरी वायरिंग के कारण आग लगी।

घटना के समय कार में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। दमकल विभाग ने आग बुझाने के बाद क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को मौके से हटाया।

इस घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिसे बाद में मरम्मत के बाद बहाल कर दिया गया।

फिलहाल पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहे हैं कि कहीं वायरिंग में तकनीकी खराबी या लापरवाही तो नहीं थी।

Delhi Mini Secretariat Scheme: हर जिले में बनेगा मिनी सचिवालय, एक छत के नीचे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img