उत्तर प्रदेशराज्य

Chilla Elevated Road Noida: नोएडा–दिल्ली चिल्ला एलिवेटेड प्रोजेक्ट का 45% काम पूरा, दिसंबर 2027 तक होगा पूरा, 2 लाख वाहन चालकों को मिलेगा जाम से राहत का फायदा

Chilla Elevated Road Noida: नोएडा–दिल्ली चिल्ला एलिवेटेड प्रोजेक्ट का 45% काम पूरा, दिसंबर 2027 तक होगा पूरा, 2 लाख वाहन चालकों को मिलेगा जाम से राहत का फायदा

नोएडा में दिल्ली से कनेक्टिविटी को मजबूत करने वाले चिल्ला एलिवेटेड प्रोजेक्ट की प्रगति तेजी से आगे बढ़ रही है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का लगभग 45 से 47 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। लखनऊ में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इसकी विस्तृत प्रगति रिपोर्ट भी साझा की जा रही है, जहां निर्माण कार्य की समीक्षा की गई।

जानकारी के अनुसार, इस परियोजना में पिलर निर्माण का काम लगभग पूरा कर लिया गया है और अब अगले चरण के कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। यह एलिवेटेड रोड नोएडा और दिल्ली के बीच ट्रैफिक को सुगम बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कॉरिडोर के रूप में विकसित की जा रही है।

इस प्रोजेक्ट की कुल लंबाई करीब 5.5 किलोमीटर है, जबकि महामाया फ्लाईओवर से सेक्टर-94 तक प्रस्तावित 1.5 किलोमीटर अतिरिक्त एलिवेटेड रोड की फिजिबिलिटी रिपोर्ट आईआईटी रुड़की द्वारा तैयार की जा रही है। इस हिस्से पर करीब 150 करोड़ रुपये का खर्च अनुमानित है।

पूरा चिल्ला एलिवेटेड प्रोजेक्ट लगभग 892 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा है और इसे दिसंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। हालांकि प्राधिकरण का कहना है कि इसे तय समय से तीन से चार महीने पहले पूरा करने की भी कोशिश की जा रही है।

इस परियोजना के शुरू होने के बाद प्रतिदिन करीब 2 लाख वाहन चालकों को सीधा लाभ मिलेगा। इससे नोएडा प्रवेश द्वार से लेकर महामाया फ्लाईओवर तक लगने वाले भारी जाम से राहत मिलेगी और ट्रैफिक का दबाव काफी हद तक कम हो जाएगा।

यह कॉरिडोर आगे चलकर यमुना पुश्ता मार्ग से भी जोड़ा जाएगा, जिससे दिल्ली से सीधे यमुना एक्सप्रेसवे और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक आसान कनेक्टिविटी मिल सकेगी।

अधिकारियों के अनुसार, यह एलिवेटेड रोड न केवल समय की बचत करेगा बल्कि एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक का बोझ भी कम करेगा। लोग पुश्ता मार्ग के जरिए सीधे यमुना एक्सप्रेसवे तक पहुंच सकेंगे, जिससे पूरे क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।

इस परियोजना को नोएडा के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में एक गेमचेंजर माना जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में शहर की कनेक्टिविटी और ट्रैफिक दोनों को नया आकार देगा।

Nari Shakti Vandan Adhiniyam Protest: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर शाहदरा में महिलाओं का प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला दहन

Related Articles

Back to top button