Noida Car Accident: सेक्टर-63 में कार चालक ने तीन लोगों को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटने का आरोप; केस दर्ज

Noida Car Accident: सेक्टर-63 में कार चालक ने तीन लोगों को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटने का आरोप; केस दर्ज

नोएडा। सेक्टर-63 के एच ब्लॉक में मंगलवार सुबह एक कार चालक ने कथित रूप से एक के बाद एक तीन लोगों को टक्कर मार दी। आरोप है कि टक्कर लगने के बाद कार चालक ने घायलों को कई मीटर तक घसीटा, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार नंबर के जरिए मुकदमा दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी में रहने वाले पतरपाल सिंह ने पुलिस को घटना की शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि वह मूलरूप से मेरठ के जलालुद्दीन मसूदपुर गांवड़ी गांव के निवासी हैं। उनका साला दिनेश कुमार भी उनके साथ रहता है। दिनेश मूलरूप से मेरठ के रफीपुरा प्रभातपुरा का रहने वाला है।

शिकायत के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब 10 बजे दिनेश कुमार नोएडा के सेक्टर-63 स्थित एच ब्लॉक के पास पहुंचा था। इसी दौरान दिल्ली नंबर की एक कार ने उसे टक्कर मार दी।

आरोप है कि दिनेश को टक्कर मारने के बाद भी चालक ने कार नहीं रोकी और उसे कई मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। इस कारण दिनेश को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस को दी शिकायत में बताया गया है कि इसी कार चालक ने इसके बाद दो अन्य लोगों को भी टक्कर मारी। आरोप है कि इन दोनों को भी कार के साथ कुछ दूरी तक घसीटा गया, जिससे वे घायल हो गए।

अन्य दोनों घायलों की पहचान खोड़ा कॉलोनी निवासी नीरज सिंह और सिहानी गांव निवासी वीरू के रूप में हुई है। तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। शिकायत में उपलब्ध कार के नंबर को आधार बनाते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस कार और उसके चालक के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। इसके जरिए कार की गतिविधि और घटना के घटनाक्रम की पुष्टि करने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और वाहन नंबर से मिलने वाली जानकारी के आधार पर चालक की पहचान की जाएगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img