Noida Cab Accident: नोएडा में ओवरस्पीडिंग का खतरनाक नतीजा, कैब नाले में गिरी, चालक ने समय रहते बचाई जान

Noida Cab Accident: नोएडा में ओवरस्पीडिंग का खतरनाक नतीजा, कैब नाले में गिरी, चालक ने समय रहते बचाई जान

नोएडा। फेज-2 थाना क्षेत्र के एनएसईजेड चौकी के सामने बुधवार सुबह तेज रफ्तार कैब अचानक असंतुलित होकर नाले में जा गिरी। गनीमत रही कि कैब चालक आलोक ने समय रहते खुद को बाहर निकालकर अपनी जान बचा ली। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे सुरक्षित किया और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर क्रेन बुलाकर नाले में फंसी कैब को बाहर निकालकर वाहन मालिक दीपक को सौंप दिया।

थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि आलोक दिल्ली जा रहा था और तेज रफ्तार के कारण वाहन का संतुलन बिगड़ गया। वह सुरक्षा वाल को तोड़ते हुए सीधे नाले में जा गिरा। घटना के समय तेज आवाज सुनकर आसपास लोग और वाहन चालक एकत्रित हो गए। उन्होंने मिलकर आलोक को कैब से बाहर निकाला।

पुलिस ने बताया कि मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है और किसी को भी चोट नहीं आई। क्रेन की मदद से कैब को नाले से निकालकर मालिक को सौंप दिया गया। अधिकारी लोगों से अपील कर रहे हैं कि सड़क पर तेज रफ्तार वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img