Noida Authority: कलाधाम हादसे के बाद नोएडा प्राधिकरण सख्त, 24 घंटे में सभी खुदाई स्थलों की रिपोर्ट तलब

Noida Authority: कलाधाम हादसे के बाद नोएडा प्राधिकरण सख्त, 24 घंटे में सभी खुदाई स्थलों की रिपोर्ट तलब

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के कलाधाम सोसाइटी में छह वर्षीय बच्चे की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से हुई मौत के बाद नोएडा प्राधिकरण ने भी निर्माण और खुदाई स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। प्राधिकरण ने शहर में चल रहे सभी विकास कार्यों और खुदाई वाले स्थलों का तत्काल निरीक्षण कराने के निर्देश दिए हैं। सभी वर्क सर्किलों को 24 घंटे के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।

प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक, शहर में सड़क, सीवर, ड्रेनेज, पाइपलाइन और अन्य विकास कार्यों के लिए जहां भी खुदाई की गई है, वहां सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाएगा। खुले गड्ढे, पर्याप्त बैरिकेडिंग का अभाव और चेतावनी बोर्ड नहीं लगाए जाने जैसी लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा।

ओएसडी इंदु प्रकाश के निर्देश पर सभी वर्क सर्किल अधिकारियों को अपनी-अपनी जिम्मेदारी वाले क्षेत्रों में मौके पर जाकर निरीक्षण करने को कहा गया है। अधिकारियों को खुदाई वाले स्थानों पर सुरक्षा इंतजामों की स्थिति की जांच करने के साथ विस्तृत रिपोर्ट तैयार करनी होगी। यह रिपोर्ट पहले ओएसडी को सौंपी जाएगी। इसके बाद सभी रिपोर्टों को संकलित कर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

लापरवाही मिली तो सीनियर मैनेजर पर कार्रवाई

नोएडा प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि निरीक्षण के दौरान किसी भी साइट पर खुले गड्ढे, अपर्याप्त बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड की कमी या सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाया गया तो संबंधित क्षेत्र के सीनियर मैनेजर के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही संबंधित निर्माण एजेंसी और ठेकेदार की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी।

अधिकारियों का कहना है कि बारिश के मौसम में खुले गड्ढों में पानी भरने से हादसे का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। ऐसे में निर्माण स्थलों पर बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेत और अन्य सुरक्षा उपायों को लेकर किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

कलाधाम हादसे के बाद बढ़ी सतर्कता

ग्रेटर नोएडा के कलाधाम सोसाइटी में शनिवार को छह वर्षीय अव्यान सूर्या की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई थी। हादसे के बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसकी कंपनी को ब्लैकलिस्ट किया है और मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसी घटना के बाद नोएडा प्राधिकरण ने भी अपने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा शुरू कर दी है।

प्राधिकरण का कहना है कि विकास कार्यों के दौरान नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी निर्माण या खुदाई स्थल पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img