Noida Viral Video: नोएडा में थार कार का कहर, युवक को रौंदने की कोशिश, वीडियो हुआ वायरल

Noida Viral Video: नोएडा में थार कार का कहर, युवक को रौंदने की कोशिश, वीडियो हुआ वायरल

रिपोर्ट: अमर सैनी

उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर में तेज रफ्तार थार गाड़ी से एक युवक को रौंदने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। यह मामला थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के सेक्टर-53 का बताया जा रहा है, जहां पहले एक युवक के साथ मारपीट की गई और फिर उसे जानबूझकर थार गाड़ी से टक्कर मार दी गई। घटना का दिल दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों में गुस्सा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक सड़क पर खड़ा था, तभी एक तेज रफ्तार थार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक हवा में उछलकर सीधे सड़क किनारे की नाली में जा गिरा। बताया जा रहा है कि इससे पहले युवक और थार सवारों के बीच कहासुनी और मारपीट भी हुई थी, जिसके बाद गाड़ी से जानबूझकर उसे रौंदने की कोशिश की गई।

घटना की जानकारी मिलते ही नोएडा पुलिस सक्रिय हो गई। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एडीसीपी नोएडा सुमित कुमार शुक्ला ने मीडिया को बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Topics

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img