नोएडा स्टेडियम में आज से यूपी कबड्डी लीग का आगाज

अमर सैनी

नोएडा। यूपी कबड्डी लीग का आगाज गुरुवार से नोएडा स्टेडियम में होगा। इसमें प्रदेश की आठ टीमें अपना दमखम दिखाएंगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रदेश के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव करेंगे। यूपी कबड्डी लीग के आयोजकों ने बुधवार को बताया कि यूपी कबड्डी लीग 25 जुलाई तक चलेगी। सभी मैच नोएडा इंडोर स्टेडियम में खेले जाएंगे। यूपीकेएल के संस्थापक संभव जैन ने बताया कि लीग में हिस्सा लेने वाली सभी 8 टीमें नोएडा पहुंच चुकी हैं। प्रत्येक टीम में 15 खिलाड़ी हैं। पहला मैच 11 जुलाई को यमुना योद्धा और लखनऊ लायंस के बीच शाम 5 बजे से शुरू होगा। लीग में अर्जुन देशवाल, विनय तेवतिया और साहुल कुमार जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के कबड्डी खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। जाने-माने खिलाड़ी राहुल चौधरी यूपीकेएल के खेल राजदूत हैं। द ग्रेट खली भी यूपीकेएल का सहयोग कर रहे हैं। यूपीकेएल के सभी मैचों का एक चैनल पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। लाइव स्ट्रीमिंग भी होगी। मैच मुफ्त में देखे जा सकेंगे। उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग के सभी मैच मुफ्त में देखे जा सकेंगे। इसके लिए कोई शुल्क नहीं है। खेल प्रेमी पास के जरिए भी स्टेडियम में प्रवेश कर सकेंगे। उम्मीद है कि 1500 से 2000 की क्षमता वाले नोएडा इंडोर स्टेडियम में लोग खेल का लुत्फ उठा सकेंगे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img