New Delhi : न्यूज एंकर रुबिका लियाकत की Network18 में वापसी, दो बड़ी जिम्मेदारियों के साथ संभालेंगी नया सफर

New Delhi : जानी मानी न्यूज एंकर रुबिका लियाकत ने Network18 समूह में वापसी कर ली है। इस बार उन्हें दोहरी भूमिका दी गई है। वह News18 India के प्राइम टाइम में एंकरिंग करेंगी और साथ ही News18 Rajasthan की मैनेजिंग एडिटर के रूप में चैनल की संपादकीय कमान संभालेंगी।

नई जिम्मेदारी के तहत रुबिका लियाकत राष्ट्रीय स्तर पर News18 India के प्राइम टाइम शो में नजर आएंगी, जबकि क्षेत्रीय स्तर पर वह News18 Rajasthan के कंटेंट और संपादकीय रणनीति को लीड करेंगी। चैनल प्रबंधन ने इसे नेटवर्क की संपादकीय मजबूती के तौर पर देखा है।

Network18 में यह उनकी दूसरी पारी है। इससे पहले वह News18 India में कंसल्टिंग एडिटर और प्राइम टाइम एंकर के तौर पर काम कर चुकी हैं और राजनीतिक व राष्ट्रीय मुद्दों पर विशेष कार्यक्रमों का नेतृत्व किया है।

रुबिका लियाकत मूल रूप से राजस्थान के उदयपुर से हैं और करीब दो दशक से हिंदी टेलीविजन पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एंकरिंग के साथ संपादकीय नेतृत्व की भूमिकाएं भी निभाई हैं।

Network18 से पहले वह जून 2026 में Times Now Navbharat से सीनियर एक्जीक्यूटिव एडिटर के रूप में जुड़ी थीं, जहां उन्हें वाइस प्रेसिडेंट स्पेशल प्रोजेक्ट्स की जिम्मेदारी दी गई थी और वह प्राइम टाइम शो न्यूज की पाठशाला से जुड़ी थीं। सितंबर 2026 में उन्होंने वहां से विदाई ले ली थी।

रुबिका ने अपने करियर की शुरुआत Live India से की थी। इसके बाद वह News24, Zee News, ABP News, Bharat24 और News18 India में विभिन्न पदों पर काम कर चुकी हैं। ABP News में उनका शो मास्टर स्ट्रोक काफी चर्चा में रहा था।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img