नई दिल्ली: पहले स्वदेशी फास्ट पैट्रोल वेसल्स का निर्माण शुरू

नई दिल्ली, 19 दिसम्बर: भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) के लिए 20 नए समुद्री जहाजों के निर्माण की शृंखला में वीरवार को मुंबई में प्लेट कटिंग समारोह का आयोजन किया गया। इसके साथ ही आत्मनिर्भर भारत पहल के तहत देश की स्वदेशी जहाज निर्माण क्षमताओं में मजबूती लाने के प्रयासों को दिशा मिल गई है।

दरअसल, मुंबई स्थित मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) को 14 तेज गश्ती जहाज (एफपीवी) और 06 अगली पीढ़ी के अपतटीय जहाज (एनजीओपीवी) बनाने के लिए 2684 करोड़ रुपये का अनुबंध दिया गया है। इन जहाजों में निगरानी के लिए ड्रोन, निर्णय लेने के लिए एआई, गतिशीलता के लिए एक एकीकृत ब्रिज सिस्टम (आईबीएस) और कुशल संचालन के लिए एक एकीकृत मशीनरी नियंत्रण प्रणाली जैसी उन्नत तकनीकें होंगी। ये उन्नत क्षमताएं आईसीजी को भारत की समुद्री सीमाओं को बेहतर ढंग से सुरक्षित करने, खोज और बचाव अभियान चलाने और क्षेत्र में किसी भी उभरते सुरक्षा खतरों का तेजी से जवाब देने में सक्षम बनाएंगी।इस अवसर पर एमडीएल के निदेशक, तटरक्षक मुख्यालय के प्रधान निदेशक (सामग्री), तटरक्षक रिफिट एंड प्रोडक्शन टीम (मुंबई) के अधीक्षक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img