नई दिल्ली: भारत-नेपाल का संयुक्त सैन्य अभ्यास सालझण्डी में हुआ शुरू

नई दिल्ली, 31 दिसम्बर : भारत और नेपाल का 18वां संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास ‘सूर्य किरण’ मंगलवार से नेपाल के सालझंडी में शुरू हो गया जो आगामी 13 जनवरी 2025 तक जारी रहेगा।

अभ्यास के दौरान, भारतीय सेना और नेपाली सेना की एक-एक इन्फैंट्री बटालियन अंतर-संचालन क्षमता विकसित करने के साथ काउंटर इंसर्जेंसी और काउंटर टेररिस्ट ऑपरेशन सहित युद्ध के अपरंपरागत तरीके सीखने के लिए एक साथ प्रशिक्षण लेंगी। साथ ही मानवीय सहायता एवं आपदा राहत अभियानों से प्राप्त अनुभव साझा करेंगी। इस दौरान एक पारंपरिक उद्घाटन समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें दोनों टुकड़ियों ने भारतीय और नेपाली सैन्य धुनों पर सामंजस्य स्थापित किया।

वहीं, नेपाल सेना के मिड वेस्ट डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल प्रेम बहादुर गुरुंग ने दोनों सैन्य टुकड़ियों को एक-दूसरे के समृद्ध अनुभव से लाभ उठाने, अंतर-संचालन क्षमता को बढ़ाने और साथ ही दोनों देशों के बीच मौजूद भाईचारे को मजबूत करने का आह्वान किया। भारतीय सेना की टुकड़ी 29 दिसंबर को सालझंडी पहुंची थी, जहां उनका पारंपरिक सैन्य स्वागत किया गया। इस समारोह में दोनों सेनाओं के करीब 700 रक्षाकर्मी हिस्सा ले रहे हैं।

नई दिल्ली: तटरक्षकों को आपातकालीन चिकित्सा प्रशिक्षण देगा एम्स

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img