Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीNoida Share Trading Fraud: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर बुजुर्ग से 20.26 लाख की ठगी, 23.44 लाख और मांगेJewar Farmers Protest: 100 दिन से धरने पर किसान, बोले- मांगें पूरी होने तक नहीं हटेंगे, धरनास्थल पर ही मनाएंगे दिवालीGhanghola Road Accident: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल, एक तीन दिन से आईसीयू में

नई दिल्ली: तटरक्षकों को आपातकालीन चिकित्सा प्रशिक्षण देगा एम्स

नई दिल्ली: -ह्रदय, फेफड़े और त्वचा संबंधी जीवन रक्षक कौशल से लैस होंगे तटरक्षक
नई दिल्ली: -ह्रदय, फेफड़े और त्वचा संबंधी जीवन रक्षक कौशल से लैस होंगे तटरक्षक

नई दिल्ली, 31 दिसम्बर: समुद्र में आपातकालीन चिकित्सा प्रशिक्षण और क्षमताओं को बढ़ाने के लिए भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने मंगलवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स दिल्ली) के साथ एक करार (एमओयू) किया।

एम्स के एनेस्थिसियोलॉजी के अति. प्रो. डॉ. शैलेंद्र कुमार ने बताया कि करार के तहत एम्स दिल्ली तटरक्षक चिकित्सा अधिकारियों को ह्रदय, फेफड़े और त्वचा की रक्षा के लिए उन्नत प्रशिक्षण प्रदान करेगा, जिससे वह चुनौतीपूर्ण वातावरण में आपात चिकित्सा स्थितियों से निपटने में सक्षम बन सकेंगे। आईसीजी के चिकित्सा विशेषज्ञों को भारतीय गाइडलाइन्स के मुताबिक कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) का तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ ही पानी में डूबने, सांप के काटने, आग से जलने और चोकिंग होने (खाना खाते समय गले में भोजन फंसना) जैसी स्थितियों से निपटने के लिए प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इसके अलावा दुर्घटना के चलते शरीर का कटा अंग सुरक्षित अस्पताल लाने का तरीका सिखाया जाएगा ताकि पीड़ित का सफल अंग प्रत्यारोपण संभव हो सके। समझौते पर आईसीजी के सर्जन कमांडर संजय दत्ता और सीआरटीसी एम्स समन्वयक के डॉ. शैलेंद्र कुमार ने हस्ताक्षर किए। इस दौरान एम्स निदेशक प्रो. एम. श्रीनिवास, आईसीजी के महानिरीक्षक ज्योतिंद्र सिंह, सर्जन कमांडर दिव्या गौतम के अलावा एम्स के एनेस्थिसियोलॉजी, पेन मेडिसिन व क्रिटिकल केयर के प्रमुख प्रो. गंगा प्रसाद और डॉ. अमित कुमार आदि मौजूद रहे।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें