Muharram: ताजिया जुलूस निकालकर इमाम हुसैन की शहादत को किया याद, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

Muharram: ताजिया जुलूस निकालकर इमाम हुसैन की शहादत को किया याद, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

मोहर्रम के अवसर पर नोएडा, ग्रेटर नोएडा, रबूपुरा, दनकौर, बिलासपुर और जेवर सहित विभिन्न क्षेत्रों में मुस्लिम समाज के लोगों ने पारंपरिक ताजिया जुलूस निकालकर इमाम हुसैन की शहादत को श्रद्धापूर्वक याद किया। धार्मिक आस्था और शांतिपूर्ण माहौल के बीच निकले जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

मोहर्रम का जुलूस मोहल्ला कायस्थान और नाई रंगरेजन से शुरू होकर कस्बे के मुख्य मार्गों, मोहल्ला धोबीवाड़ा, कुरेशियान, मुख्य बाजार और राजपूतान से गुजरते हुए बस अड्डे के पास स्थित तालाब तक पहुंचा। यहां धार्मिक परंपरा के अनुसार ताजियों को कर्बला में दफन किया गया।

जुलूस के दौरान युवाओं ने मुदगर, लाठी और बनौती के पारंपरिक करतब भी प्रस्तुत किए, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मार्गों पर मौजूद रहे। पूरे आयोजन का नेतृत्व खलीफा सादिक उर्फ कलुआ खां ने किया।

त्योहार के साथ-साथ मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया और पूरे जुलूस मार्ग पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए।

पुलिस अधिकारियों ने ड्रोन, सीसीटीवी और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं के माध्यम से पूरे जुलूस की निगरानी की। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की मौजूदगी रही ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो और धार्मिक कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

प्रशासन ने आयोजन में शामिल सभी लोगों के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि पूरे क्षेत्र में मोहर्रम के कार्यक्रम शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img