MLC Election: सपा ने स्नातक और शिक्षक विधान परिषद चुनाव की तैयारियां तेज कीं, कार्यकर्ताओं को मतदाता जोड़ने के निर्देश

MLC Election: सपा ने स्नातक और शिक्षक विधान परिषद चुनाव की तैयारियां तेज कीं, कार्यकर्ताओं को मतदाता जोड़ने के निर्देश

नोएडा। आगामी विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को सूरजपुर स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई, जिसमें चुनावी रणनीति, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में लोगों को एकजुट करने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव जयपाल सैनी ने कार्यकर्ताओं से आगामी एमएलसी चुनाव के लिए अभी से सक्रिय होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने के साथ पार्टी की नीतियों और मुद्दों को उनके बीच पहुंचाया जाए।

जयपाल सैनी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि मौजूदा शासन में जनता के हितों की अनदेखी हो रही है। उन्होंने कहा कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्ग से जुड़े मुद्दों को पर्याप्त प्राथमिकता नहीं मिल रही है। उन्होंने महंगाई और बेरोजगारी को लेकर भी सरकार को घेरा और दावा किया कि इन समस्याओं के कारण आम लोगों पर आर्थिक दबाव बढ़ा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जाति और संप्रदाय के आधार पर लोगों के बीच मतभेद पैदा करने की राजनीति कर रही है। वहीं, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक यानी पीडीए समाज से जुड़े मुद्दों को उठा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि पीडीए को मिल रहे समर्थन के कारण भाजपा की चिंता बढ़ी हुई है।

प्रदेश सचिव ने बैठक के माध्यम से सैनी समाज और पीडीए से जुड़े मतदाताओं से आगामी स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील भी की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव की घोषणा का इंतजार करने के बजाय संगठनात्मक स्तर पर तैयारियां अभी से मजबूत की जाएं।

सपा जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव की तारीखों की घोषणा कभी भी हो सकती है। ऐसे में पार्टी कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची से जुड़े काम को प्राथमिकता देनी होगी। पात्र लोगों के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के साथ उनसे लगातार संपर्क बनाए रखा जाए और उन्हें पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित किया जाए।

बैठक में संगठन को बूथ और क्षेत्रीय स्तर पर मजबूत करने तथा चुनाव से पहले ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं तक पहुंचने पर भी जोर दिया गया। पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाने और मतदाताओं के बीच पार्टी का पक्ष रखने को कहा।

इस मौके पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी, प्रदीप भाटी, वीर सिंह यादव, इंदर प्रधान, सुदेश भाटी और सुरेंद्र नागर समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Hot this week

Varanasi : सपा को माफिया की कब्र पर आंसू बहाने की फिक्र, शिक्षकों के हितों की नहीं- मुख्यमंत्री

Varanasi : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को समाजवादी...

Lucknow : योगी सरकार मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना के तहत किसानों को देगी कृषि उपयोगी मशीनें

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : गन्ना किसान संस्थान परिसर में 52 रुपये किलो में मिलेगी चीनी

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चीनी के दामों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img