Tuesday, 3 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : जेलों की सुरक्षा को मिलेगी इंसास की ताकत, योगी सरकार खरीदेगी 676 राइफलGonda : 2017 से पहले की सरकारें करती थीं वसूली, अब हो रहा विकास, लोग हैं भयमुक्त- कीर्तिवर्धन सिंहHapur News : गुलावठी रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, ऑटो चालक की जान गईDrug Bust Ghaziabad: ऑपरेशन प्रहार के तहत एक करोड़ की स्मैक के साथ चार आरोपी गिरफ्तार, कथित महिला सरगना भी शामिलGreater Noida PNB Protest: ऐच्छर पीएनबी शाखा के बाहर किसानों का प्रदर्शन, 16 खाताधारकों को रकम वापसNew Noida Master Plan: 80 गांवों में जमीन की मैपिंग शुरू, 361 किसानों की सहमतिParthala Mobile Snatching: बाइक टैक्सी से जा रही महिला अधिवक्ता का मोबाइल छीना, जांच शुरूNoida Industrial Lease Dispute: लीज पर दी औद्योगिक संपत्ति को नुकसान और 91 लाख किराया बकाया होने का आरोप

मतदान करने वाले सामान्य टिकट पर करेंगे प्रीमियम कोच में सफर, बस दिखानी होगी एक उंगली

'आरआरटीएस कनेक्ट ऐप' से खरीदना टिकट
'आरआरटीएस कनेक्ट ऐप' से खरीदना टिकट

गाजियाबाद: गाजियाबाद में शुक्रवार दूसरे चरण में मतदान होना है। जिला प्रशासन की तरफ से मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरूक अभियान चलाया जा रहा है। यहीं नहीं सामाजिक संगठन भी लगातार मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं। इसी क्रम में NCRTC ने एक पहल की है। दरअसल, मतदान के दिन मतदाता वोट करने के बाद नमो भारत ट्रेन (रैपिड मेट्रो) में सामान्य टिकट पर प्रीमियम कोच में सफर कर सकेंगे। बस मतदाताओं को अपनी उंगली पर वोटिंग वाली स्याही दिखानी होगी।
गाजियाबाद में 26 अप्रैल 2024 को वोटिंग होनी है। वोटिंग करने वाले यात्री स्टैंडर्ड टिकट में भी प्रीमियम कोच में यात्रा कर सकेंगे। यह नागरिकों को चुनावों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए संलग्न करने और सशक्त बनाने के लिए भारत के चुनाव आयोग की विभिन्न पहलों के अनुरूप है। इस खास ऑफर का लाभ केवल वही यात्री उठा पाएंगे जो इस अभियान के तहत अपना वोट डालेंगे। इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को स्टेशन के प्लेटफॉर्म स्तर पर स्थित प्रीमियम लाउंज के एएफसी गेट पर मौजूद कर्मचारियों को अपनी वोटिंग स्याही वाली उंगली दिखानी होगी। इसके बाद कर्मचारी उन्हें प्रीमियम लाउंज में प्रवेश करने की अनुमति देंगे और इसके बाद यात्री सीधे नमो भारत ट्रेन के प्रीमियम कोच में यात्रा कर सकते हैं।

‘आरआरटीएस कनेक्ट ऐप’ से खरीदना टिकट
इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को ‘आरआरटीएस कनेक्ट ऐप’ से स्टैंडर्ड कोच टिकट खरीदना होगा, जिसके आधार पर उन्हें प्रीमियम कोच में यात्रा करने के लिए बुक किया जाएगा। नमो भारत ट्रेन में छह कोच हैं, जिनमें से एक कोच प्रीमियम कोच है जबकि अन्य पांच कोच स्टैंडर्ड कोच हैं। इस चुनाव में NCRTC यात्रियों को नमो भारत ट्रेनों में प्रीमियम कोचों की बढ़ी हुई आराम और सुविधा का आनंद लेने का अवसर प्रदान कर रहा है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *