Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
GTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितBulandshahr : बुलंदशहर में मिलावटी मिठाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 7 कुंतल नकली मिठाई नष्टAyodhya : दीपोत्सव में दीयों की श्रृंखला सजाएंगे अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकAyodhya : रामायण थीम पर सज रही प्रभु श्रीराम की नगरीLucknow : अखिलेश को विकास से नहीं, सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति से मतलब- ब्रजेश पाठक

गाजियाबाद में गोविंदपुरम अनाज मंडी पर रहेगा डायवर्जन :

गाजियाबाद में 26 अप्रैल यानी शुक्रवार को मतदान के बाद सभी बूथों से ईवीएम को गोविंदपुरम स्थित अनाज मंडी पहुंचाया जाएगा। जहां ईवीएम विधानसभा वार जमा की जाएंगी
गाजियाबाद में 26 अप्रैल यानी शुक्रवार को मतदान के बाद सभी बूथों से ईवीएम को गोविंदपुरम स्थित अनाज मंडी पहुंचाया जाएगा। जहां ईवीएम विधानसभा वार जमा की जाएंगी

गाजियाबाद : गाजियाबाद में 26 अप्रैल यानी शुक्रवार को मतदान के बाद सभी बूथों से ईवीएम को गोविंदपुरम स्थित अनाज मंडी पहुंचाया जाएगा। जहां ईवीएम विधानसभा वार जमा की जाएंगी। इसे लेकर गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस की तरफ से रूट डायवर्जन जारी किया गया है। यह डायवर्जन से शाम 4 बजे से देर रात तक रहेगा।
शुक्रवार को मतदान के बाद ईवीएम गोविंदपुरम अनाज मंडी में जमा कराई जाएंगी। इसके लिए कमिश्नरेट पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। शुक्रवार शाम चार बजे से वाहन गोविंदपुरम अनाज मंडी की ओर नहीं जा सकेंगे। शुक्रवार शाम चार बजे से देर रात तक ईवीएम जमा होने तक रूट डायवर्जन जारी रहेगा। एडीसीपी ट्रैफिक वीरेंद्र कुमार का कहना है कि असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। हापुड़ चुंगी से गोविंदपुरम अनाज मंडी की ओर भारी एवं व्यावसायिक वाहन नहीं जा सकेंगे। ये वाहन हापुड चुंगी से आत्माराम स्टील तिराहा होते हुए एनएच 09 होते हुए डायमंड तिराहा तक जा सकेंगे अथवा हापुड चुंगी से एएलटी की ओर भी जा सकेंगे। डासना पुल से गोविंदपुरम होते हुए हापुड चुंगी की ओर भारी एवं व्यावसायिक वाहन नहीं जा सकेंगे। ये वाहन डासना से एनएच-09 से आत्माराम स्टील तिराहा होते हुए डायमंड तिराहा से हापुड चुंगी होते हुए जाएंगे।

डासना से इस रूट के जरिए कर्मी पहुंचेंगे अनाज मंडी
एनडीआरएफ की कटौती के कारण संतोष मैक्सवेल अस्पताल के बीच हापुड रोड पर हल्के और निजी वाहन नहीं चल सकेंगे। ईवीएम लेने आने वाली बसें उसी रूट पर रहेंगी। डासना की ओर से ईवीएम लेने आने वाली बसें सीएनजी पंप कट से होकर गोविंदपुरम मंडी के गेट नंबर दो पर कर्मियों को उतारकर डीडीपीएस स्कूल से बाएं मुड़कर हापुड चुंगी से होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगी। ईवीएम जमा करने के लिए हापुड चुंगी से आने वाली बसें गोविंदपुरम पुलिस चौकी से होकर गुजरेंगी, डीडीपीएस स्कूल कर्मियों को गोविंदपुरम मंडी के गेट नंबर 2 पर उतारेंगी, बाबा मार्केट कट से बाएं मुड़ेंगी और 47वीं वाहिनी पीएसी के रास्ते अपने गंतव्य को जाएंगी। ईवीएम जमा करने के लिए मोदीनगर/मुरादनगर से आने वाली बसें मनन धाम से होते हुए 47वीं वाहिनी पीएसी से बाबा मार्केट होते हुए सिटी पार्क के सामने से कर्पूरीपुरम सीएनजी पेट्रोल पंप होते हुए गोविंदपुरम के गेट नंबर 2 पर कर्मियों को उतारकर अपने गंतव्य तक जाएंगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *