Noida Authority: जलभराव और सफाई में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, 3 सुपरवाइजर बर्खास्त, 8 अधिकारियों का वेतन काटा

Noida Authority: जलभराव और सफाई में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, 3 सुपरवाइजर बर्खास्त, 8 अधिकारियों का वेतन काटा

नोएडा। शहर में जलभराव और सफाई व्यवस्था को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद नोएडा प्राधिकरण ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। लापरवाही पाए जाने पर तीन सफाई सुपरवाइजरों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं, जबकि तीन मैनेजर और पांच जूनियर इंजीनियरों का एक महीने का वेतन स्थायी रूप से काटने के आदेश जारी किए गए हैं।

प्राधिकरण के ओएसडी क्रांति शेखर ने बताया कि यह कार्रवाई महाप्रबंधक एस.पी. सिंह के निर्देश पर की गई है। समीक्षा के दौरान पाया गया कि सीईओ कृष्णा करुणेश द्वारा 15 जुलाई तक सभी नालों की सफाई पूरी करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद लगभग 30 प्रतिशत नालों की सफाई अधूरी रही।

समीक्षा में यह भी सामने आया कि शहर के कई इलाकों में कूड़े के ढेर और सफाई व्यवस्था की खराब स्थिति को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसी आधार पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

प्राधिकरण ने जलभराव और सफाई व्यवस्था की निगरानी को और मजबूत करने के लिए दो नोडल अधिकारियों की भी नियुक्ति की है। ओएसडी इंदू प्रकाश को वर्क सर्किल-1 से 5 तथा जीएम आर.एस. यादव को वर्क सर्किल-6 से 10 की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

दोनों अधिकारी नियमित रूप से अपने-अपने क्षेत्रों का निरीक्षण करेंगे और सीधे सीईओ कृष्णा करुणेश को रिपोर्ट सौंपेंगे। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि यदि भविष्य में भी लापरवाही सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img