लोटस ग्रेनेडियर बैंक्वेट में लगी भीषण आग, एक व्यक्ति की जलने से मौत

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर-113 थाना क्षेत्र के सेक्टर-74 स्थित निर्माणाधीन लोटस ग्रेनेडियर बैंक्वेट हॉल में आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। एक-एक करके 15 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। इसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। बैंक्वेट हॉल बड़ा होने की वजह से आग बुझाने में काफी समय लगा। बचाव अभियान के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। जो हॉल में बिजली का काम करता था।

डीसीपी रब बदन सिंह को सुबह करीब साढ़े तीन बजे आग लगने की सूचना मिली। दरअसल ग्रेनेडियर हॉल एक निर्माणाधीन हॉल है। यहां लाइटिंग और लकड़ी का काम हो रहा था। जिसमें शॉर्ट सर्किट हुआ और आग तेजी से फैल गई। इसके बाद बिजली का शॉर्ट सर्किट हुआ। आग फैलती चली गई। हॉल के गार्ड ने इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। एक-एक करके 15 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पा लिया गया। मरने वाले की पहचान परविंदर के रूप में हुई है। निर्माणाधीन हॉल में लगी आग इतनी भीषण थी कि उसे बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड को बुलडोजर का सहारा लेना पड़ा। बुलडोजर की मदद से साइड की दीवार को तोड़ा गया। जिसके बाद वहां से पाइप डालकर आग बुझाने का प्रयास किया गया। आग सुबह करीब साढ़े तीन बजे लगी।करीब आठ घंटे तक पानी का छिड़काव किया गया। इसके बाद भी आग पूरी तरह से नहीं बुझ सकी। डीसीपी ने बताया कि यहां ज्यादातर लकड़ी का काम हो रहा था। ऐसे में एक बार बुझने के बाद आग दोबारा पकड़ रही है। इस पर लगातार नजर रखी जा रही है। आग बुझाने का काम जारी है।

कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था धुआं

आग इतनी भीषण थी कि कई किलोमीटर तक धुआं दिखाई दे रहा था। बता दें कि जिस जगह आग लगी है, उसके आसपास कई सोसायटियां हैं। ऐसे में एहतियात के तौर पर आसपास की इमारतों पर पानी का छिड़काव किया गया और उन्हें ठंडा रखा गया।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img