सोसायटी में दो पक्ष भिड़े, शिव मंदिर में रख रहे थे मूर्ति

अमर सैनी

नोएडा: नोएडा के थाना सेक्टर 113 क्षेत्र के सेक्टर 77 स्थित अन्तरिक्ष फॉरेस्ट सोसायटी में रविवार शाम दो पक्षों में झगड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि एक पक्ष सोसायटी में मौजूद शिव मंदिर में सांई बाबा की मूर्ति को रख रहा था । इस पर दूसरे पक्ष ने विरोध जताया। जिसके बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

सेक्टर 77 स्थित अन्तरिक्ष फॉरेस्ट सोसायटी में पहले से ही एक शिव मंदिर है। इस मंदिर में रविवार की शाम सोसायटी में ही रहने वाले कुछ लोगों द्वारा साईं बाबा की मूर्ति रखने का प्रयास किया गया । जिसका सोसाइटी में रहने वाले अन्य लोगों द्वारा विरोध किया गया। इसी बात को लेकर रात में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद विवाद हुआ। इसके बाद दोनों पक्षों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया गया था। यहां दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर बात की गई। जिसके बाद मूर्ति स्थापित नहीं किए जाने पर दोनों पक्ष राजी हो गए। पुलिस का कहना है कि किसी भी पक्ष ने शिकायत नहीं की है। अब मामला शांत है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img