Kanwar Yatra: नोएडा डिपो से हरिद्वार के लिए अतिरिक्त बसें, कांवड़ियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए बढ़ाई गई सुविधा

Kanwar Yatra: नोएडा डिपो से हरिद्वार के लिए अतिरिक्त बसें, कांवड़ियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए बढ़ाई गई सुविधा

नोएडा। कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने नोएडा डिपो से हरिद्वार के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू कर दिया है। मोरना स्थित नोएडा डिपो से मांग के अनुसार लगातार अतिरिक्त बसें रवाना की जा रही हैं ताकि श्रद्धालुओं को यात्रा में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

परिवहन निगम के अधिकारियों के अनुसार नोएडा डिपो में कुल 188 बसें उपलब्ध हैं। सामान्य दिनों में हरिद्वार के लिए प्रतिदिन चार नियमित बसें और एक बस देहरादून के लिए संचालित होती है। लेकिन कांवड़ यात्रा के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ने पर अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की जा रही है। शुक्रवार और शनिवार को एक-एक अतिरिक्त बस हरिद्वार के लिए रवाना की गई।

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम, गौतमबुद्ध नगर के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि 31 जुलाई से कांवड़ियों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। पहले जहां प्रतिदिन 10 से 12 श्रद्धालु डिपो पहुंच रहे थे, वहीं शुक्रवार को यह संख्या बढ़कर 45 हो गई। इसी कारण अतिरिक्त बस की व्यवस्था कर सभी श्रद्धालुओं को हरिद्वार भेजा गया। शनिवार को भी एक अतिरिक्त बस का संचालन किया गया।

उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान भीड़ और विभिन्न स्थानों पर लागू रूट डायवर्जन को ध्यान में रखते हुए साधारण और सीएनजी बसों को आवश्यकतानुसार तुरंत रवाना किया जा रहा है। यदि आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ती है तो बसों की संख्या भी उसी अनुपात में बढ़ाई जाएगी।

Hot this week

Lucknow : राजकीय आईटीआई में पंचम चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Lucknow : प्रदेश के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी एवं...

Lucknow : प्रदेश के सभी 75 जिलों में खुलेंगे पंचगव्य के आउटलेट

Lucknow : उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों को...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img