Monkeypox Delhi: दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने LNJP अस्पताल का औचक निरीक्षण किया

Monkeypox Delhi: दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने LNJP अस्पताल का औचक निरीक्षण किया

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एलएनजेपी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने मंकीपॉक्स और डेंगू की तैयारियों का भी जायजा लिया. इसके बाद उन्होंने कहा कि अस्पताल में भर्ती मंकीपॉक्स से पीड़ित मरीज की हालत स्थिर है. मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, ‘‘एलएनजेपी अस्पताल में मंकीपॉक्स का एक मरीज भर्ती है. मरीज विदेश यात्रा के दौरान मंकीपॉक्स से पीड़ित संक्रमित हुआ.’’ उन्होंने ये भी, ‘‘मरीज को अलग वार्ड में रखा गया है, उसकी हालत स्थिर है.’’

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हरियाणा के हिसार निवासी 26 वर्षीय मरीज को केवल जननांगों में छाले और त्वचा पर चकत्ते हैं, लेकिन बुखार नहीं है. भारद्वाज ने कहा कि मंकीपॉक्स को लेकर घबराने की कोई जरूरत नहीं है. यह हवा से नहीं बल्कि संपर्क से फैलता है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि मंकीपॉक्स ‘‘अकेला मामला’’ है. इससे लोगों को तत्काल कोई खतरा नहीं है. मंकीपॉक्स का अकेला मरीज जो हाल ही में मंकीपॉक्स संक्रमण प्रभावित देश से यात्रा कर लौटा है, उसे देखभाल के लिए अलग से एक रखा गया है. चिकित्सकीय रूप से रोगी की हालत स्थिर बनी हुई है और उसे कोई कोई अन्य बीमारी नहीं है.’’ फिलहाल, मरीज का दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में उपचार जारी है.

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img