Janhvi Kapoor के बर्थडे पर श्रीदेवी को सरप्राइज देना चाहती थीं, लेकिन एक दुर्घटना ने सब कुछ बदल दिया

हर इंसान अपने बच्चों के बर्थडे को खास बनाने के लिए कुछ ना कुछ अलग करता है. साल 2018 का वो दौर जब दिवंगत एक्ट्रेस श्रीवेदी भी अपनी बेटी जाह्नवी कपूर को सरप्राइज देने के लिए दुबई में रुकी थीं लेकिन किसी को क्या पता था कि वो अपनी बेटी से उसके बाद मिल ही नहीं पाएंगी. 2018 की वो घटना जाह्नवी कपूर कभी भूल नहीं पाएंगी, जब उनके बर्थडे पर उनका सरप्राइज कुछ अलग तरीके से मिला.

साल 2018 में जाह्नवी कपूर के बर्थडे से लगभग 12 दिन पहले श्रीदेवी के निधन की खबर आई, जिससे कपूर फैमिली और फैंस को बड़ा झटका लगा था. श्रीदेवी अपने आखिरी समय तक फिल्मों में नजर आईं और उन्होंने अपने करियर की सेकेंड इनिंग्स में भी सफलता पाई थी. लेकिन सवाल ये है कि श्रीदेवी बेटी जाह्नवी को क्या सरप्राइज देने वाली थीं?

श्रीदेवी ने जाह्नवी कपूर के बर्थडे पर कैसा सरप्राइज दिया था?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 20 फरवरी के आस-पास कपूर फैमिली दुबई एक शादी अटैंड करने गई थी. ये शादी बोनी कपूर और अनिल कपूर की बहन के बेटे मोहित मारवाह की थी. शादी के बाद 22 फरवरी को कपूर फैमिली मुंबई वापस आ गई लेकिन श्रीदेवी वहां रुक गईं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोनी कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि श्रीदेवी अपनी बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर के 21वें बर्थडे के लिए एक्साइटेड थीं जो 6 मार्च को था.

उन्होंने उस दौरान बताया था कि श्रीदेवी जाह्नवी कपूर के बर्थडे की शॉपिंग करना चाहती थीं. उन्हें कुछ ऐसा लेना था जिससे जाह्नवी को सरप्राइज मिल जाता लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. 24 फरवरी को बोनी कपूर वापस दुबई गए क्योंकि वो श्रीदेवी को मिस कर रहे थे. उसी दिन श्रीदेवी का निधन कथित तौर पर बाथरूम में गिरने से हुई थी.

श्रीदेवी ने जाह्नवी कपूर को आखिरी बार 2017 में बर्थडे विश किया था. जिसमें कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था, ‘हैप्पी बर्थडे मेरी एंजल. तुम मेरे लिए इस दुनिया में सबसे कीमती हो. तुम्हे मैं तुम्हारे बर्थडे पर ढेर सारा आशीर्वाद देती हूं और खुशियों की शुभकामनाएं दे रही हूं. आई लव यू.’

श्रीदेवी अपनी बेटियों से बेहद प्यार करती थीं जिसके सबूत आप उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर देख सकते हैं. जाह्नवी कपूर भी सोशल मीडिया पर अपनी मां के साथ पुरानी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीदेवी अपनी बेटी जाह्नवी को डॉक्टर बनाना चाहती थीं लेकिन जाह्नवी मां जैसी एक्ट्रेस बनना चाहती थीं.

श्रीदेवी ने उनकी बात को माना और जब फिल्म धड़क साइन हुई थी तब श्रीदेवी काफी खुश थीं और बेटी की पहली फिल्म देखना चाहती थीं. फिल्म धड़क जुलाई में रिलीज हुई लेकिन उसके कई महीने पहले ही श्रीदेवी ने 24 फरवरी 2018 को दुनिया को अलविदा कह दिया था.

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img