Hapur News : हापुड़ में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से तेंदुए की मौत

Hapur News : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव मानकचौक में बिजली के करंट की चपेट में आने से एक तेंदुए की मौत का मामला सामने आया है। तेंदुए का शव गांव के जंगल की ओर आम के पेड़ के पास से गुजर रही 11 हजार की एचटी लाइन के नीचे पड़ा मिला। शव मिलने के बाद गांव में चर्चा शुरू हो गई।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव के बाहर की तरफ एलटी लाइन जा रही है जिसके पास एक आम का पेड़ है। शनिवार रात तेंदुआ करंट की चपेट में आकर झुलस गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तेंदुआ बिजली के खंभे के संपर्क में आ गया था। ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी क्षेत्र में कई बार तेंदुआ देखा जा चुका है।

सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच पड़ताल की। टीम ने तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वन क्षेत्राधिकारी करण सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img