हांगकांग के मालवाहक जहाज से छठे दिन भी निकल रहा धुएं का गुबार

नई दिल्ली, 24 जुलाई : हांगकांग के मालवाहक जहाज एमवी मेर्सक फ्रैंकफर्ट के कंटेनर से छठे दिन भी आग की लपटें और धुएं के गुबार निकलते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, अरब सागर क्षेत्र में मानसून के चलते मौसम की स्थिति काफी खराब है फिर भी भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) मालवाहक पोत पर लगी आग बुझाने के लिए समुद्र में सक्रिय है।

आईसीजी प्रवक्ता के मुताबिक हमारे जहाज, मेर्सक फ्रैंकफर्ट पर सुलगते कंटेनरों को पानी की बौछारों से ठंडा करने में लगे हैं। इसके अलावा आग पर काबू पाने के लिए एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर के जरिये 200 किलोग्राम सूखा रासायनिक पाउडर सीधे आग से प्रभावित हिस्से में गिराया जा चुका है। यह रासायनिक पाउडर आग बुझाने में काफी कारगर साबित हुआ है। वहीं, मालवाहक जहाज के मालिक भी आग बुझाने के प्रयासों को उत्तरोत्तर बढ़ा रहे हैं। यह अभियान किसी भी संभावित पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने और समुद्री सुरक्षा बनाए रखने पर भी केंद्रित हैं।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img