ग्रेनो प्राधिकरण के सीईओ की बिल्डरों को दो टूक, खरीदारों के नाम फ्लैटों की जल्द रजिस्ट्री कराएं, नहीं तो कार्रवाई होगी

ग्रेनो प्राधिकरण के सीईओ की बिल्डरों को दो टूक, खरीदारों के नाम फ्लैटों की जल्द रजिस्ट्री कराएं, नहीं तो कार्रवाई होगी

रिपोर्ट: अमर सैनी

बिल्डर परियोजनाओं में फ्लैट खरीदारों के नाम जल्द रजिस्ट्री कराने के मकसद से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने बुधवार को क्रेडाई के साथ बैठक की। सीईओ ने बिल्डरों को फ्लैट खरीदारों के नाम रजिस्ट्री शीघ्र कराने के निर्देश दिए और जिन बिल्डरों ने प्रोजेक्ट पर कुल बकाया राशि का 25 फीसदी जमा नहीं किया है, वे एक सप्ताह में भुगतान कर खरीदारों के नाम फ्लैटों की रजिस्ट्री शुरू कराएं, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। फ्लैट खरीदारों को उनका आशियाना दिलाने के मकसद से गठित अमिताभ कांत समिति की सिफारिशों के आधार पर फ्लैटों की रजिस्ट्री कराने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण प्रयासरत है। ऐसे कुल 96 परियोजानाओं में खरीदारों के नाम रजिस्ट्री होनी है। इन 96 में से 15 परियोजनाएं ऐसी हैं जिन पर ड्यूज नहीं है, इन परियोजनाओं के फ्लैटों की रजिस्ट्री हो रही है। इन 15 परियोजनाओं मेें अब तक 2322 फ्लैटों की रजिस्ट्री हो चुकी है। इसके अतिरिक्त 40 ऐसी परियोजनाएं हैं जिनके बिल्डरों ने कुल बकाया रकम का 25 फीसदी लगभग 276 करोड़ रुपये प्राधिकरण में जमा कर दिया है। इन 40 परियोजनों से लगभग 1200 करोड़ रुपये की प्राप्ति और होनी है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img