Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

Financial Fraud: शेयर ट्रांसफर के नाम पर 3.24 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप, 11 लोगों पर केस

cyber fraud, job scam, crypto scam, noida cyber crime, online fraud, cyber police

Financial Fraud: शेयर ट्रांसफर के नाम पर 3.24 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप, 11 लोगों पर केस

नोएडा। सेक्टर-63 थाना क्षेत्र में एक कंपनी प्रबंधन ने शेयर बेचने के नाम पर 3.24 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित कंपनी, उसके निदेशकों और पूर्व कर्मचारियों समेत 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर-63 के एच ब्लॉक स्थित एसएन कैपिटल मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के अधिकृत प्रतिनिधि नवीन पाराशर ने पुलिस को बताया कि उनकी मुलाकात अनिकेत और रजत नाम के लोगों से हुई थी। आरोपियों ने युवा क्रॉप ग्लोबल लिमिटेड और युवा ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड के शेयर दिलाने का प्रस्ताव दिया।

शिकायतकर्ता के अनुसार, दोनों कंपनियों के शेयर मेट्रोपॉलिटिन स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया से सूचीबद्ध बताए गए थे। इस आधार पर कंपनी ने शेयर खरीदने में रुचि दिखाई और बैंकिंग चैनलों के जरिए दोनों कंपनियों को करीब सात करोड़ रुपये ट्रांसफर किए।

आरोप है कि युवा ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड ने भुगतान प्राप्त करने के बाद अपनी जिम्मेदारी पूरी कर दी, लेकिन युवा क्रॉप ग्लोबल लिमिटेड ने रकम मिलने के बावजूद इक्विटी शेयर ट्रांसफर नहीं किए।

शिकायतकर्ता का कहना है कि शेयर ट्रांसफर कराने या 3.24 करोड़ रुपये ब्याज समेत वापस लेने के लिए कंपनी प्रबंधन से कई बार फोन और ईमेल के जरिए संपर्क किया गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।

आरोप है कि युवा क्रॉप ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड के निदेशकों ने पूर्व कर्मचारियों अनिकेत और रजत के साथ मिलीभगत कर धोखाधड़ी की। शिकायत में मुंबई के उसिक गाला, मीना महेश गाला, ध्वनी दत्तानी, करिश्मा रितुराज काकू, महेश देवचंद गाला, अनिकेत ठाकुर, रजत चतुर्वेदी, राजेश गुप्ता, शिशिर कुमार, विकास वर्मा समेत संबंधित कंपनियों और निवेश संस्थाओं के नाम शामिल किए गए हैं।

पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में बैंक खातों, लेनदेन, कंपनी के दस्तावेज और आरोपों से जुड़े अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें