Greater Noida Crime: वर्कशॉप मालिक और मजदूरों पर लाठी-डंडों से हमला, 10 लोगों पर केस

Greater Noida Crime: वर्कशॉप मालिक और मजदूरों पर लाठी-डंडों से हमला, 10 लोगों पर केस

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में रविवार रात कार रिपेयरिंग वर्कशॉप में घुसकर करीब 10 लोगों ने संचालक और दो मजदूरों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमलावरों ने वर्कशॉप में खड़ी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की। हमले में वर्कशॉप संचालक नीरज गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष ने सात नामजद समेत 10 लोगों के खिलाफ दनकौर कोतवाली में शिकायत दी है।

ऊंची दनकौर निवासी सूबेराम नागर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके भतीजे नीरज की ढाकवाला गांव के पास कार रिपेयरिंग वर्कशॉप है। रविवार रात करीब आठ बजे नीरज अपने दो मजदूरों के साथ काम कर रहे थे। इसी दौरान दनकौर कस्बे के करीब 10 लोग हाथों में लाठी-डंडे लेकर वर्कशॉप में घुस आए।

आरोप है कि हमलावरों ने पहले वहां खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ शुरू की और विरोध करने पर नीरज और दोनों मजदूरों के साथ मारपीट की। हमले में नीरज को गंभीर चोटें आईं, जबकि दोनों मजदूर भी घायल हुए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि कुछ दिन पहले आरोपियों के साथ हुई कहासुनी की रंजिश में हमला किया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img