उत्तर प्रदेशराज्य

Greater Noida West fight: आम्रपाली लेजर पार्क में मारपीट कांड पर जाट समुदाय का थाना घेराव, सख्त कार्रवाई की मांग

Greater Noida West fight: आम्रपाली लेजर पार्क में मारपीट कांड पर जाट समुदाय का थाना घेराव, सख्त कार्रवाई की मांग

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित आम्रपाली लेजर पार्क सोसाइटी में हार्न बजाने को लेकर शुरू हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। युवक और युवतियों की बेसबॉल डंडों से बेरहमी से पिटाई के मामले में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के नेतृत्व में सैकड़ों लोग बिसरख कोतवाली पहुंच गए और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
घटना का 19 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ युवक सोसाइटी के बाहर खड़ी कार के पास एक युवक को बेरहमी से पीट रहे हैं। जब एक युवती उसे बचाने के लिए कार से बाहर आती है तो आरोपी उसके बाल खींचकर नीचे गिरा देते हैं और मारपीट जारी रखते हैं। इस घटना से स्थानीय निवासियों में आक्रोश व्याप्त है।
अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनु चौधरी दांतल ने बताया कि पीड़िता की मां अपनी बेटियों के साथ उनके कार्यालय पहुंची थीं और पूरी घटना की जानकारी दी थी। उनका आरोप है कि बेटियों के साथ बर्बरता की गई और मारपीट के बाद घटना का वीडियो जबरन डिलीट कराया गया। उन्होंने कहा कि जाट समाज और अन्य संगठनों ने एकजुट होकर आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं में कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने मामले में गैर इरादतन हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है, हालांकि प्रदर्शनकारियों ने हत्या के प्रयास की धाराएं जोड़ने की मांग उठाई है। एडीसीपी सेंट्रल नोएडा आरके गौतम ने बताया कि शाहरुख (32) निवासी गाजियाबाद और अजीम (21) निवासी अमरोहा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। घायल युवक की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
जांच में यह भी सामने आया है कि घटना के समय आरोपियों के साथ उनकी एक महिला मित्र भी मौजूद थी। प्रारंभिक जांच के अनुसार आरोपियों ने कथित रूप से दबंगई दिखाने के उद्देश्य से यह हमला किया। घटना के विरोध में हिंदू संगठनों ने भी प्रदर्शन कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और मामले में साक्ष्यों के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Related Articles

Back to top button