Greater Noida News: पूर्व अधिकृत प्रतिनिधि पर कंपनी के दस्तावेज हड़पने का आरोप, तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Greater Noida News: पूर्व अधिकृत प्रतिनिधि पर कंपनी के दस्तावेज हड़पने का आरोप, तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

नोएडा। ग्रेटर नोएडा की रियल एस्टेट कंपनी एमएस वर्धमान रियलटेक प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े दस्तावेजों में कथित गड़बड़ी और धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कंपनी के पूर्व अधिकृत प्रतिनिधि समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कंपनी के वर्तमान अधिकृत प्रतिनिधि निशांत कुमार चौबे ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कंपनी का कार्यालय ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ईटा-1 में स्थित है। उन्होंने आरोप लगाया कि गोपाल बोर्डिया ने कंपनी के निदेशक कैलाश बजाज और शेयरधारक केशव बजाज के साथ मिलकर कंपनी के महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए।

शिकायत के अनुसार आरोपियों ने कंपनी की मूल टाइटल डीड, अनुबंध, वित्तीय रिकॉर्ड, कंपनी की स्टांप, लेटरहेड, न्यायालयी दस्तावेज और वकालतनामा अपने पास रख लिया तथा कार्यालय बंद कर चले गए। कई बार संपर्क करने के बावजूद दस्तावेज वापस नहीं किए गए, जिससे कंपनी के कानूनी मामलों और ग्राहकों से जुड़े कार्य प्रभावित हुए।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी कंपनी के लेटरहेड पर फर्जी हस्ताक्षर कर स्वयं को अधिकृत प्रतिनिधि बताकर लोगों से लेनदेन कर रहे हैं और अनुचित आर्थिक लाभ अर्जित कर रहे हैं। इससे कंपनी को लगातार वित्तीय नुकसान होने की बात कही गई है।

सूरजपुर कोतवाली प्रभारी उमेश चंद नैथानी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज कर लिया गया है। सभी दस्तावेजों और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img