Greater Noida Encroachment ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बड़ा एक्शन, ननवा का राजपुर में 40 करोड़ की जमीन से हटाया अतिक्रमण

Greater Noida Encroachment ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बड़ा एक्शन, ननवा का राजपुर में 40 करोड़ की जमीन से हटाया अतिक्रमण

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ननवा का राजपुर में करीब 20 हजार वर्ग मीटर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। प्राधिकरण ने बुल्डोजर कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। अधिकारियों के अनुसार कब्जाई गई जमीन की अनुमानित कीमत लगभग 40 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

यह कार्रवाई ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर की गई। भूलेख और परियोजना विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को हटाया। अधिकारियों के मुताबिक कुछ कालोनाइजर खसरा नंबर 156 और आसपास की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग कर कब्जा जमाने की कोशिश कर रहे थे।

प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने कहा कि अधिसूचित क्षेत्र में बिना अनुमति और बिना नक्शा पास कराए किसी भी प्रकार का निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि ग्रेटर नोएडा में कहीं भी जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण के भूलेख विभाग से पूरी जानकारी जरूर प्राप्त करें, ताकि अवैध कॉलोनियों में निवेश कर आर्थिक नुकसान से बचा जा सके।

प्राधिकरण के महाप्रबंधक एके सिंह ने बताया कि ननवा का राजपुर क्षेत्र में कुछ लोग अवैध निर्माण कर जमीन कब्जाने की कोशिश कर रहे थे। इसके बाद ओएसडी रामनयन सिंह के नेतृत्व में वरिष्ठ प्रबंधक नागेंद्र सिंह और अन्य अधिकारियों की टीम ने सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में यह अभियान चलाया।

करीब दो घंटे तक चली इस कार्रवाई के दौरान अवैध निर्माण को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। अधिकारियों ने साफ कहा है कि दोबारा निर्माण करने या कब्जे की कोशिश करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का कहना है कि शहर में अवैध कॉलोनियों और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि सरकारी जमीनों को सुरक्षित रखा जा सके और योजनाबद्ध विकास सुनिश्चित हो सके।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img