Uttar Pradesh : महाराणा प्रताप जयंती शोभायात्रा में बवाल, पथराव और तोड़फोड़ से तनाव

Hapur News : हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के देहरा गांव में महाराणा प्रताप जयंती पर निकाली जा रही शोभायात्रा के दौरान शनिवार को अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया। बताया जा रहा है कि हजारों लोगों की भीड़ जब मुस्लिम बाहुल्य देहरा गांव से गुजर रही थी, तभी कुछ युवकों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव शुरू हो गया।

घटना के दौरान अफरा-तफरी मच गई और कई युवक घायल हो गए। उपद्रवियों ने आसपास के घरों में घुसकर तोड़फोड़ भी की। कई वाहनों के शीशे तोड़ दिए गए, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और काफी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया।

घटना के बाद इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एसपी और एडीजी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और उपद्रव करने वालों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img