Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में दलदल में फंसे गोवंश को गौरक्षकों ने सुरक्षित निकाला

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में दलदल में फंसे गोवंश को गौरक्षकों ने सुरक्षित निकाला

नोएडा के निलोनी गांव में सोमवार को एक गोवंश पोखर के दलदल में फंस गया। घटना की सूचना मिलते ही गौतम बुद्ध नगर जिले के गौरक्षक दल के कार्यकर्ता तुरंत मौके पर पहुंच गए। रस्सियों और सामूहिक प्रयासों की मदद से उन्होंने गोवंश को कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला।

गौरक्षक दल के प्रमुख त्रिलोक गुर्जर नवादा ने बताया कि उनका संगठन जिले में कहीं भी गोवंश संकट में फंसे होने की सूचना मिलने पर तुरंत सेवा कार्य के लिए सक्रिय होता है। उन्होंने कहा कि यह अभियान गौसेवा और मानवता की भावना के तहत निरंतर जारी रखा जाएगा।

इस बचाव अभियान में तनिष पंडित, अनुज राजपूत, देवकरन भाटी, हरेंद्र भाटी, रोहित ठाकुर, अक्षय, शिवम भाटी और गौरव ठाकुर सहित कई अन्य गौरक्षक सक्रिय रूप से शामिल थे। ग्रामीणों ने गौरक्षक दल के इस मानवीय प्रयास की सराहना की और टीम के समर्पण और तत्परता की प्रशंसा की।

यह घटना ग्रामीण और शहरी इलाकों में पशु कल्याण के प्रति लोगों की संवेदनशीलता को उजागर करती है और गौरक्षकों की मानवता और समर्पण की मिसाल पेश करती है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img