Noida Chain Snatching: नोएडा में 38 मुकदमों में फरार दो स्नेचर गिरफ्तार, हथियार और नकद बरामद

Noida Chain Snatching: नोएडा में 38 मुकदमों में फरार दो स्नेचर गिरफ्तार, हथियार और नकद बरामद

नोएडा में थाना सेक्टर-113 पुलिस ने दो कुख्यात चेन स्नेचरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम सौरभ यादव (कानपुर निवासी) और रौनी उर्फ श्रेयस शुक्ला (आजगढ़ निवासी) हैं। सौरभ यादव पर कुल 38 मुकदमे दर्ज हैं और रौनी पर 6 मुकदमे दर्ज हैं। सौरभ यादव पर पहले दो बार गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जा चुकी है। ये दोनों आरोपी दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में महिलाओं और पुरुषों को टारगेट कर चेन लूटने की वारदातों को अंजाम देते थे।

एडीसीपी सुमित शुक्ला ने बताया कि दोनों आरोपी नोएडा की पॉश सोसाइटी और चौड़ी सड़कों पर सोसाइटी से बाहर आने वाली महिलाओं और पुरुषों को पीछे से तेजी से टारगेट कर चेन लूटते और फरार हो जाते थे। थाना सेक्टर-113 में तीन अलग-अलग वारदातों को अंजाम देने के बाद सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र के माध्यम से उनकी पहचान हुई और गिरफ्तारी को अंजाम दिया गया।

गिरफ्तारी के समय आरोपियों के पास बिना नंबर प्लेट की अपाचे बाइक, दो छीनी हुई टूटी चेन के चार टुकड़े, पीली धातु का सिक्का और 5000 रुपए नकद बरामद हुए। लोगों को डराने के लिए उनके पास एक तमंचा और चाकू भी मिला। एडीसीपी ने बताया कि आरोपी चोरी की गई चेन को राह चलते व्यक्तियों को औने-पौने दामों में बेच देते थे और उससे प्राप्त रकम को अपने खिलाफ पहले से दर्ज मुकदमों के खर्च में इस्तेमाल करते थे।

पुलिस ने बताया कि घटना के दौरान आरोपी मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करते थे, जिससे उन्हें पकड़ना और पहचानना मुश्किल हो जाता था। उनकी गिरफ्तारी से नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में महिलाओं और आम लोगों के लिए सुरक्षा बढ़ेगी।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img