Greater Noida Court Protest: वकीलों का आक्रोश, पुलिसकर्मी को कोर्ट परिसर से दौड़ाया

Greater Noida Court Protest: वकीलों का आक्रोश, पुलिसकर्मी को कोर्ट परिसर से दौड़ाया

नोएडा में गौतमबुद्ध नगर जिला न्यायालय परिसर में वकीलों का आक्रोश देखने को मिला। अधिवक्ताओं और उनके परिवार के साथ अभद्रता और पिटाई के मामले के विरोध में बार एसोसिएशन के सदस्य न्यायालय परिसर में एकजुट हुए। इस दौरान न्यायालय परिषद से पुलिस को बाहर करने की मांग की गई और एक पुलिसकर्मी को दौड़ाया गया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

जिला दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष Manoj Bhati Bodaki ने बताया कि जनरल बॉडी मीटिंग में इस घटना की निंदा की गई। मारपीट में शामिल पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर न्यायालय के माध्यम से मुकदमा दर्ज कराया जा सकता है, लेकिन असंवेदनशील कार्य का समर्थन बार नहीं करती।

इस मामले में अधिवक्ता राकेश शर्मा की ओर से शिकायत की गई कि जिन अधिवक्ताओं के साथ मारपीट की गई, वे बार के सदस्य नहीं हैं। शिकायत की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित की गई है, जो जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।

सुबह के समय कुछ अधिवक्ता अधिवक्ता चौक पर एकत्रित हुए और पिटाई के विरोध में न्यायालय परिसर से पुलिस को बाहर करने की मांग की। इस घटना ने कोर्ट परिसर में वकीलों और पुलिस के बीच तनाव को बढ़ा दिया है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img