Greater Noida: दादरी में तेज बारिश के बाद निर्माणाधीन चार मंजिला इमारत गिरी, आसपास के मकान भी क्षतिग्रस्त

Greater Noida: दादरी में तेज बारिश के बाद निर्माणाधीन चार मंजिला इमारत गिरी, आसपास के मकान भी क्षतिग्रस्त

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां तेज बारिश के बाद एक निर्माणाधीन चार मंजिला इमारत ढह गई। यह हादसा दादरी के रिहायशी इलाके रेलवे रोड पर हुआ, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों के अनुसार, देर रात हुई मूसलधार बारिश के चलते यह निर्माणाधीन इमारत अचानक भरभरा कर गिर पड़ी। गनीमत रही कि उस वक्त इमारत में कोई मजदूर मौजूद नहीं था, वरना बड़ा जानमाल का नुकसान हो सकता था। हालांकि, मलबा गिरने से आसपास के कई अन्य मकानों को भी नुकसान पहुंचा है और दीवारों में दरारें आ गई हैं।

हादसे के तुरंत बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और एहतियात के तौर पर आसपास के घरों को खाली करवाया गया। नगर निगम की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है और मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। फिलहाल किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन क्षति का आकलन किया जा रहा है। स्थानीय निवासियों ने शिकायत की है कि निर्माणाधीन इमारत में गुणवत्ता से समझौता किया जा रहा था और बारिश से पहले ही उसमें दरारें नजर आने लगी थीं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्यों की सख्ती से निगरानी की जाए ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img