Delhi Crime: दिल्ली के विजय विहार में लूट के इरादे से की गई थी हत्या, चार गिरफ्तार, दो नाबालिग पकड़े गए

Delhi Crime: दिल्ली के विजय विहार में लूट के इरादे से की गई थी हत्या, चार गिरफ्तार, दो नाबालिग पकड़े गए

राजधानी दिल्ली के रोहिणी जिले में 28 और 29 जून की दरम्यानी रात को एक युवक की हत्या की सनसनीखेज वारदात हुई, जिसका अब पुलिस ने खुलासा कर दिया है। विजय विहार थाना क्षेत्र में अज्ञात हालात में मिली एक युवक की लाश ने इलाके में सनसनी फैला दी थी। डीसीपी रोहिणी राजीव रंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की पहचान 25 वर्षीय मनीष के रूप में हुई, जो उत्तर प्रदेश के गोरखपुर का रहने वाला था और हाल ही में—करीब 2-3 महीने पहले—शादी हुई थी।

शुरुआत में जांच प्रेम प्रसंग के एंगल से की गई, क्योंकि मनीष का दिल्ली में एक महिला से कथित रूप से संबंध था। हालांकि, गहन जांच के बाद यह एंगल पूरी तरह से खारिज कर दिया गया और पुलिस ने लूट के एंगल से जांच शुरू की।

जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस को लूट और हत्या में शामिल आरोपियों का सुराग मिला। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ में सामने आया कि मनीष की हत्या लूट के इरादे से की गई थी।

डीसीपी राजीव रंजन ने बताया कि आरोपियों ने मनीष को सुनसान जगह पर बुलाकर उसके साथ मारपीट की और फिर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। हालांकि, पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img