Noida Gas Cylinder Crisis: गैस की किल्लत से भंडारे प्रभावित, लोगों ने घरों से दान किए सिलेंडर

Noida Gas Cylinder Crisis: गैस की किल्लत से भंडारे प्रभावित, लोगों ने घरों से दान किए सिलेंडर
उत्तर प्रदेश के उत्तर प्रदेश के नोएडा और ग्रेटर नोएडा में हनुमान जयंती के अवसर पर आयोजित भंडारों में इस बार गैस सिलेंडर की कमी के कारण भारी परेशानी देखने को मिली। कई स्थानों पर आयोजकों को प्रसाद बनाने में देरी और बाधाओं का सामना करना पड़ा।
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर और ग्रामीण इलाकों में आयोजित भंडारों के दौरान सिलेंडर की उपलब्धता सबसे बड़ी समस्या बनी रही। आयोजकों ने किसी तरह परिचितों और पड़ोसियों से सिलेंडर जुटाकर व्यवस्था संभाली।
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा-1 स्थित कमर्शियल बेल्ट में आयोजित भंडारे के आयोजक एडवोकेट सुशांत शर्मा ने बताया कि उन्हें सिलेंडर की व्यवस्था अपने दोस्तों और जान-पहचान वालों से करनी पड़ी। कई घरों से अतिरिक्त सिलेंडर लेकर भंडारे के लिए उपयोग किया गया।
इस दौरान ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौड़ सिटी-1 में सीनियर सिटीजन ग्रुप ने भी सहयोग किया। स्थानीय निवासी अनूप के अनुसार, बुजुर्गों ने अपने घरों के सिलेंडर तक भंडारे के लिए उपलब्ध करा दिए, जिससे आयोजन सुचारू रूप से पूरा हो सका।
कुछ जगहों पर आधे भरे सिलेंडर और पीएनजी कनेक्शन के बाद बचे गैस स्टॉक का भी उपयोग किया गया, ताकि भंडारे का प्रसाद समय पर तैयार किया जा सके।
आयोजकों का कहना है कि इस सहयोग और सामूहिक प्रयास के कारण कठिन परिस्थितियों के बावजूद भंडारे सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।




