Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीGautam Buddh Nagar Polling Stations: जिले में 766 मतदान केंद्र और 1926 मतदेय स्थल निर्धारित, चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूचीBhangel Firecracker Fire: दिवाली से एक दिन पहले ठेली पर रखे ग्रीन पटाखों में लगी आग, दमकलकर्मियों ने तुरंत पाया काबूNoida Diwali Security: दीवाली पर 10 जोन और 26 सेक्टरों में पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी और 20 स्थानों पर दमकल तैनात

गर्मी के तेवर ने उड़ाए होश, लू ने बिगाड़ा लोगों का मिजाज

नोएडा में गर्मी लगातार बढ़ रही है। सुबह से ही आसमान से आग बरसना शुरू हो जाती है जो देर रात तक परेशान करती
नोएडा में गर्मी लगातार बढ़ रही है। सुबह से ही आसमान से आग बरसना शुरू हो जाती है जो देर रात तक परेशान करती

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा में गर्मी लगातार बढ़ रही है। सुबह से ही आसमान से आग बरसना शुरू हो जाती है जो देर रात तक परेशान करती है। इस बीच चलने वाली लू यानी गर्म हवा लोगों को बीमार कर रही है। सोमवार को भी दिन निकलते ही लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा है। सुबह 11 ही तापमान बढ़कर 41 डिग्री तक पहुंच गया। दोपहर करीब 2:30 बजे यह 46 से 47 डिग्री के बीच पहुंच सकता है।

भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है। बहुत जरूरी काम होने पर ही घर से निकलें। इसके साथ ही लू के चलते अस्पतालों में बेड आरक्षित कर दिए गए हैं।
आईएमडी के मुताबिक मौसम साफ रहेगा। हवा की गति सात से पांच किमी प्रति घंटा रहेगी। इससे गर्मी और अधिक महसूस होगी। 29 मई तक रेड अलर्ट यानी लू जारी रहेगी। हालांकि, हल्के बादल छाए रहेंगे। चार दिनों तक भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है. ऐसे में लोगों को सावधान रहना चाहिए। रिपोर्ट के मुताबिक 3 दिनों तक अधिकतम तापमान 47 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री रहेगा। धूप के साथ लू चलेगी। इससे लोगों को तेज गर्मी का एहसास होगा। इसके बाद अधिकतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट आएगी।

जिला अस्पताल में 30 बेड आरक्षित
जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में हीट स्ट्रोक के मरीजों के लिए तीस बेड आरक्षित किए गए हैं। जिला अस्पताल में छह बेड और छह अलग-अलग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में चार-चार बेड आरक्षित किए गए। ताकि जरूरत पड़ने पर मरीजों का इलाज किया जा सके। जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) में भर्ती होने वाले इन मरीजों को एयर कंडीशनर या एयर कूलर की सुविधा मिलेगी। जिला अस्पताल में पहले से ही सेंट्रलाइज्ड एसी है। सीएचसी में ऐसी कोई सुविधा नहीं है। इसलिए यहां एयर कूलर लगाए गए हैं।

जिले में हीट स्ट्रोक का नहीं कोई मरीज
स्वास्थ्य विभाग के जन स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. अमित कुमार ने बताया कि सभी जरूरी जांच के बाद ही हीट स्ट्रोक वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा। लू नहीं होने पर सामान्य वार्ड में ही इलाज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हीट स्ट्रोक के मरीजों की बेहतर देखभाल के लिए यह व्यवस्था की गयी है। जिससे मरीज को उचित इलाज मिल सके। अभी हीट स्ट्रोक का कोई मरीज नहीं है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *