Bhangel Firecracker Fire: दिवाली से एक दिन पहले ठेली पर रखे ग्रीन पटाखों में लगी आग, दमकलकर्मियों ने तुरंत पाया काबू
नोएडा में दिवाली से एक दिन पहले शनिवार को थाना फेज-2 क्षेत्र के भंगेल गांव में ठेली पर रखे ग्रीन पटाखों में अचानक आग लग गई। पटाखों में आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि वहां पहले से फायर सर्विस की टीम मौजूद थी, जिसने तत्काल कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि शनिवार को भंगेल गांव में एक ठेली पर कुछ ग्रीन पटाखे रखे हुए थे, जिनमें अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद फायर सर्विस यूनिट सक्रिय हो गई और तुरंत आग बुझा दी। समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया।
अधिकारियों के अनुसार घटना में किसी तरह की जनहानि या किसी के घायल होने की सूचना नहीं है और मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है।






पाठकों की राय