Fire Alert: Ram Manohar Lohia Hospital हाई-अलर्ट पर, 2000 स्टाफ को मिला फायर सेफ्टी प्रशिक्षण

Fire Alert: Ram Manohar Lohia Hospital हाई-अलर्ट पर, 2000 स्टाफ को मिला फायर सेफ्टी प्रशिक्षण

नई दिल्ली, 28 अप्रैल : भीषण गर्मी के बीच आग की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए Ram Manohar Lohia Hospital ने सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह हाई-अलर्ट मोड में डाल दिया है। अस्पताल के हर भवन में फायर अलार्म, स्प्रिंकलर और अग्निशमन उपकरणों को मजबूत किया गया है, साथ ही प्रशिक्षित ‘फायर मार्शल’ तैनात किए गए हैं, जो आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई करेंगे।

फायर सेफ्टी वीक 2026 (4–10 मई) के तहत ‘सेफ स्कूल, सेफ हॉस्पिटल’ अभियान को तेज किया गया है। इस पहल के तहत अब तक 2000 से अधिक स्टाफ को फायर सेफ्टी और मरीजों की सुरक्षित निकासी का विशेष प्रशिक्षण दिया जा चुका है। नर्सिंग स्टाफ से चुने गए फायर मार्शल आपात स्थिति में नेतृत्व संभालेंगे और रेस्क्यू ऑपरेशन को तेज व व्यवस्थित बनाएंगे।

विशेषज्ञों के अनुसार गर्मी के मौसम में आग लगने की सबसे बड़ी वजह ओवरलोडेड इलेक्ट्रिकल सिस्टम होता है। एसी, कूलर और अन्य उपकरणों के लगातार इस्तेमाल से वायरिंग पर दबाव बढ़ता है, जिससे शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ जाता है। जर्जर वायरिंग, ढीले कनेक्शन और ज्वलनशील सामग्री का गलत भंडारण भी जोखिम को बढ़ाते हैं।

इन खतरों को देखते हुए अस्पताल में नियमित मॉक ड्रिल, फायर ऑडिट और उपकरणों की सघन जांच की जा रही है। प्रशासन ने साफ किया है कि सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और मरीजों व कर्मचारियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

Nari Shakti Vandan Adhiniyam Protest: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर शाहदरा में महिलाओं का प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला दहन

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img