राज्यहरियाणा

Faridabad Solar Scheme: फरीदाबाद में मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर बोले- पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से भारत दमकेगा

Faridabad Solar Scheme: फरीदाबाद में मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर बोले- पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से भारत दमकेगा

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में जागरूकता कैंप का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और बिजली विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। मंत्री ने उपस्थित लोगों को योजना की विस्तृत जानकारी दी और योजना से मिलने वाले लाभों के बारे में बताया। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि इस योजना के तहत आम नागरिक अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाकर बिजली की बचत कर सकते हैं और सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी का भी लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्देश्य पूरे देश में हर घर तक रोशनी पहुंचाना है।

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ अब तक 72 लाख लोगों ने लिया है, जबकि शेष 28 लाख लोगों के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि पहले आओ और पहले पाओ के तहत लोग योजना का लाभ उठाएं। उन्होंने यह भी बताया कि जिन लोगों की बिजली खर्च नहीं होगी, उन पर बचे हुए यूनिट के हिसाब से सरकार सवा तीन रुपए प्रति यूनिट भुगतान करेगी, जिससे आम जनता को आर्थिक लाभ भी मिलेगा। कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि हरियाणा इस योजना में सबसे आगे रहेगा, जिसके लिए जनता का सहयोग जरूरी है।

कार्यक्रम में डीएचबीवीएन (दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम) के एसई जितेंद्र ढुल सहित कई एसडीओ और अन्य अधिकारी उपस्थित थे। अधिकारियों ने भी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में इस योजना से जुड़ने और सौर ऊर्जा अपनाने की अपील की। उन्होंने बताया कि सौर ऊर्जा पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आर्थिक रूप से भी लाभकारी है। उपस्थित नागरिकों ने योजना में रुचि दिखाई और इसे क्षेत्र में व्यापक रूप से अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Related Articles

Back to top button