Faridabad: बल्लभगढ़ में HUDA की बड़ी कार्रवाई, सेक्टर-4 में सवा एकड़ पर फैले अवैध निर्माण ध्वस्त

Faridabad: बल्लभगढ़ में HUDA की बड़ी कार्रवाई, सेक्टर-4 में सवा एकड़ पर फैले अवैध निर्माण ध्वस्त

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ क्षेत्र में आज हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की तोड़फोड़ शाखा ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। सेक्टर-4 में पिछले कई वर्षों से सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माण को हटाने के लिए हुड्डा विभाग का पीला पंजा चला और सवा एकड़ में फैले पूरे अवैध ढांचे को जमींदोज कर दिया गया। HUDA की यह कार्रवाई स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल की मौजूदगी में की गई। तोड़फोड़ के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। हुडा एसडीओ राजपाल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि यह निर्माण सरकारी जमीन पर पिछले काफी समय से अवैध रूप से खड़ा किया गया था। विभाग ने इसे संज्ञान में लेते हुए पहले नोटिस जारी किए, लेकिन जब निर्माणकर्ता ने किसी भी चेतावनी पर ध्यान नहीं दिया तो विभाग को कड़ा कदम उठाना पड़ा।

एसडीओ राजपाल ने यह भी बताया कि यह अवैध कब्जा कुल लगभग सवा एकड़ में फैला हुआ था और इसे पूरी तरह से हटाने के लिए विभाग ने विशेष योजना बनाई थी। विभाग अब इस जमीन का पुनः वैध उपयोग सुनिश्चित करेगा, ताकि भविष्य में इस तरह के अतिक्रमण न हों। स्थानीय निवासियों ने इस कार्रवाई का स्वागत किया और कहा कि लंबे समय से इस इलाके में अवैध निर्माण की वजह से न केवल यातायात और साफ-सफाई की समस्या थी, बल्कि सरकारी जमीन पर निजी कब्जा भी लगातार बढ़ रहा था। HUDA विभाग की यह सख्ती आने वाले दिनों में और भी अवैध कब्जाधारियों के लिए चेतावनी मानी जा रही है। विभाग ने साफ किया है कि ऐसी किसी भी गैरकानूनी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आने वाले समय में पूरे जिले में इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img