Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा में फर्जी अपहरण मामले में एयर इंडिया का पायलट और किसान नेता समेत 5 गिरफ्तार

Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा में फर्जी अपहरण मामले में एयर इंडिया का पायलट और किसान नेता समेत 5 गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने जेवर थाना क्षेत्र में सामने आए एक हाई-प्रोफाइल फर्जी अपहरण मामले का सनसनीखेज खुलासा किया है। इस पूरे मामले में पुलिस और प्रशासन को गुमराह करने की गहरी साजिश रची गई थी, जिसमें कथित अपहरण की कहानी को कोर्ट तक पहुंचाया गया और प्रशासन पर दबाव बनाने की कोशिश की गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि तीन लोगों के कथित अपहरण की यह कहानी पूरी तरह से फर्जी थी, जिसे योजनाबद्ध तरीके से गढ़ा गया था। यहां तक कि इस फर्जी अपहरण के खिलाफ इलाहाबाद हाई कोर्ट में रिट याचिका भी दायर की गई थी, जिसमें 7 जुलाई तक ‘लापता लोगों’ को कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में सात विशेष टीमों का गठन किया गया। गहन जांच में यह सामने आया कि यह अपहरण नहीं बल्कि एक सोची-समझी साजिश थी, जिसका उद्देश्य जेवर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट के तहत विस्थापितों और मुआवजे को लेकर इलाके में दबदबा बनाना था। पुलिस ने इस मामले में एयर इंडिया के पायलट सहित कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक प्रमुख किसान नेता भी शामिल है, जो लंबे समय से जेवर क्षेत्र में जमीन अधिग्रहण और मुआवजे को लेकर सक्रिय था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपियों ने पहले तीन लोगों को खुद ही ‘लापता’ दिखाया और फिर कोर्ट में झूठा अपहरण दर्शा कर प्रशासन को कठघरे में खड़ा करने की कोशिश की। जांच में यह भी आशंका जताई जा रही है कि इस साजिश में कुछ जिला प्रशासन के अधिकारी भी लिप्त हो सकते हैं, जिनकी भूमिका फिलहाल जांच के दायरे में है। पुलिस कमिश्नरेट की ओर से साफ किया गया है कि मामले की तह तक जाने के लिए हर पहलू की जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Topics

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img