Faridabad Crime: फरीदाबाद की जवाहर कॉलोनी में चोरों का आतंक, कई घरों के ताले तोड़ लाखों की ज्वेलरी और नकदी पर किया हाथ साफ

Faridabad Crime: फरीदाबाद की जवाहर कॉलोनी में चोरों का आतंक, कई घरों के ताले तोड़ लाखों की ज्वेलरी और नकदी पर किया हाथ साफ

रिपोर्ट: संदीप चौहान

हरियाणा के फरीदाबाद में बीती रात चोरों ने एक बार फिर पुलिस की गश्त व्यवस्था की पोल खोल दी। शहर की जवाहर कॉलोनी में चोरों ने कई घरों के ताले तोड़कर लाखों रुपये की ज्वेलरी और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। यह घटना उस समय की है जब पुलिस रात में कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था में व्यस्त थी, और चोरों ने इसी मौके का फायदा उठाकर एक के बाद एक घरों को निशाना बना लिया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। चोरों ने सिर्फ उन्हीं घरों को नहीं निशाना बनाया जो आबाद थे, बल्कि उन खाली घरों के ताले भी तोड़े जहां फिलहाल कोई नहीं रह रहा था। हालांकि खाली घरों में चोरी में उन्हें खास सफलता नहीं मिली, लेकिन अन्य घरों से भारी नुकसान की खबर है।

एक पीड़िता सोनिया शर्मा, जो जवाहर कॉलोनी के डिस्पोजल के पास अपना क्लीनिक चलाती हैं, ने बताया कि उनके पति गांव गए हुए थे और वह खुद रात को क्लीनिक बंद करके मायके चली गई थीं। सुबह जब वह वापस क्लिनिक पहुंचीं तो किसी परिचित का फोन आया कि उनके घर का दरवाज़ा खुला है और ताला टूटा हुआ है। वे तुरंत मौके पर पहुंचीं तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है और लाखों की ज्वेलरी व हजारों रुपये नकद चोरी हो चुके थे।

सोनिया शर्मा ने यह भी बताया कि कुछ समय पहले उनके क्लीनिक में भी चोरी हो चुकी है, जिसकी शिकायत पुलिस में की गई थी, लेकिन अब तक ना चोर पकड़े गए और ना ही चोरी का सामान मिला। अब जब उनके घर में भी चोरी हुई है, तो यह साफ है कि इलाके में पुलिस की रात्रि गश्त व्यवस्था पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है।

घटना की सूचना मिलने के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और पीड़िता से जानकारी लेकर मामले को संबंधित थाने की जांच टीम को सौंप दिया गया है। पीवीआर इंचार्ज ने बताया कि पुलिस ने मामले को दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। हालांकि स्थानीय लोग इस बात से नाराज हैं कि पुलिस केवल औपचारिक कार्रवाई कर रही है और असल दोषियों तक अब तक नहीं पहुंच पा रही।

इस घटना ने एक बार फिर फरीदाबाद पुलिस की रात्रि सुरक्षा और गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इलाके के लोगों ने मांग की है कि पुलिस की रात्रि गश्त को सख्त किया जाए और चोरी की बढ़ती घटनाओं पर तुरंत रोक लगाई जाए, ताकि आम जनता अपने घरों में सुरक्षित महसूस कर सके।

>>>>>>>>>

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img