Crimeट्रेंडिंगभारतराज्यस्वास्थ्य

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में इन मेडिकल स्टोर पर बिक रही थी नकली और नशीली दवाई, छापामार कार्रवाई से हड़कंप

खाद्य सुरक्षा औषधि विभाग और पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने...

Hapur News : खाद्य सुरक्षा औषधि विभाग और पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने तीन मेडिकल स्टोरों पर छापा मार कार्रवाई करके चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से अल्बुमीन इंजेक्शन, ट्रामाडोल इंजेक्शन, ट्रामाडोल गोली, एल्प्राजोल्म, पेंटाजोकिन इंजेक्शन, मेपहेंटरमिन इंजेक्शन, फेवीपिराविर गोली एक्सपायर की बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ मुकमदा दर्ज कर गुरुवार को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, पिलखुवा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि मेडिकल स्टाेरों पर नकली और नशीली दवाओं की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर खाद्य सुरक्षा औषधि विभाग और पुलिस टीम ने पबला रोड स्थित आलिया मेडिकल स्टोर, गोपाल मेडिकल स्टोर और पिलर नंबर 141 पर स्थित आलिया मेडिकल स्टोर पर छापेमार कार्रवाई की थी। जहां से भारी मात्रा में इंजेक्शन और गोलियों को बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी मोहल्ला रमपुरा निवासी गोपाल, गांव देहपा निवासी इमरान सैफी, गांव सिखेड़ा निवासी कादिर और जिला गाजियाबाद थाना मसूरी निवासी चांद है। आरोपियों से पूछताछ में कुछ नाम और प्रकाश में आए है। जिसके आधार पर उनको पकड़ने के लिए टीमें दबिश दे रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players