Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरता

उत्तर प्रदेश : बुलंदशहर से बड़ी खबर, दसवीं की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता की हालत बिगड़ी

Bulandshahar News : (अवनीश त्यागी) जनपद के शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र में छात्रा को खेत में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दुष्कर्म के बाद छात्रा की हालत बिगड़ गई, जिससे अस्पताल में भर्ती किया गया। पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर गांव के ही दो शादीशुदा व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 6 दिन पुरानी बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के मुताबिक शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र निवासी किशोरी‌ एक इंटर कॉलेज में 10वीं की परीक्षा पास कर पढ़ाई कर रही है। बताया गया कि छात्रा को पढ़ाई करने के लिए मां ने डांट दिया था। जिस पर वह देर शाम नाराज होकर घर से बाहर जा रही थी। तभी रास्ते में गांव के ही शादीशुदा दो व्यक्तियों ने किशोरी को दबोच लिया और जान से मारने की धमकी देकर खेत में ले गए। आरोप है कि, दोनों ने किशोरी से पूरी रात दरिंदगी की। बदहवास हालत में किसी तरह किशोरी आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर पहुंची। जिस पर परिजनों ने उससे पूछने का प्रयास किया तो उसने कमरे की कुंडी बंद कर ली। छात्रा को डरा सहमा हुआ देखकर परिजनों ने दिलासा देकर दरवाजा खुलवाया और उससे पूरी घटना की जानकारी ली।

अस्पताल में भर्ती कराया

जिस पर किशोरी ने परिजनों को आप बीती बताई। घटना के बाद किशोरी की हालत बिगड़ गई, जिस पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की सूचना पुलिस को दी। लेकिन मामले को लेकर टालमटोल करती है। मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आने पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांव के ही आरोपी पंकज और सागर के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने किशोरी के बयान दर्ज करने के साथ उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया।

क्या बोले अफसर

सीओ शिकारपुर शिव ठाकुर ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर गांव के ही दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया है। अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें