एनएसईजेड में शुरू हुई मुफ्त गोल्फ कार्ट्स सुविधा, अब नहीं चलना पड़ेगा पैदल

अमर सैनी

नोएडा। विशेष आर्थिक क्षेत्र (एनएसईजेड) की तरफ से गौतमबुद्ध नगर में रहने वाली हजारों महिलाओं को बड़ी सौगात दी गई है। नोएडा स्पेशल इकोनॉमिक जोन (एनएसईजेड) में काम करने वाली महिलाएं रोजाना कई किलोमीटर का सफर पैदल तय करती हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। दरअसल, फेज-2 में स्थित नोएडा स्पेशल इकोनॉमिक जोन में काम करने वाली हजारों महिलाओं के लिए निःशुल्क गोल्फ कार्ट्स की सुविधा शुरू की गई है। यह पहल महिलाओं के सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए की गई है। नोएडा विशेष आर्थिक क्षेत्र (एनएसईजेड) के डेवलपमेंट कमिश्नर विपिन मेनन और आईडेमिया के सीईओ फिलिप ओलिवा ने हरी झंडी दिखाकर इसका शुभारंभ किया।
एनएसईजेड में अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट्स की सुविधा का उद्घाटन करते हुए सीईओ फिलिप ओलिवा ने कहा कि ये वाहन प्रदूषण मुक्त हैं और प्रत्येक इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट में 16 यात्री बैठ सकते हैं। इस सुविधा से महिलाओं को मुख्य गेट से एंट्री करते ही कई किलोमीटर पैदल चलने की मुसीबत से राहत मिलेगी। नोएडा स्पेशल इकोनॉमिक जोन (एनएसईजेड) में सैकड़ों विदेशी कंपनियां स्थित हैं, जहां हजारों कर्मचारी (विशेषकर महिलाएं) रोजाना काम करने के लिए आती हैं। इस व्यापक क्षेत्र का विस्तार 3 से 4 किलोमीटर में है, जिसे रोजाना पैदल तय करना पड़ता है। इस लंबी दूरी को पार करने में कई कर्मचारियों को 30 से 45 मिनट का समय लगता है। खासकर उन महिलाओं के लिए यह चुनौतीपूर्ण है, जिन्हें न केवल ड्यूटी पर समय पर पहुंचना होता है बल्कि घर लौटने पर घरेलू कार्यों को भी संभालना पड़ता है।

3-4 किलोमीटर अब पैदल नहीं चलना पड़ेगा

आईडेमिया की इंडिया हेड मनीषा दुबे ने बताया कि जो महिलाएं सुबह-शाम ड्यूटी पर आने और घर जाने के लिए दौड़ती थीं, अब उन्हें इस नई सुविधा से बहुत राहत मिलेगी। अंदर 3 से 4 किलोमीटर की दूरी तय करने में महिलाओं को 30 से 45 मिनट लगते थे, जिसे अब ये गोल्फ कार्ट्स केवल 5 से 10 मिनट में तय कर देंगी। इससे महिलाओं को थकान कम होगी और वे अपनी एनर्जी को अन्य कामों में लगा सकेंगी। फिलहाल आईडेमिया ने दो गोल्फ कार्ट्स को लांच किया है, जिसकी सुविधा महिलाएं एकदम निःशुल्क उठा सकती हैं।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img